लाइव न्यूज़ :

महिला ने किया हैरान करने वाला दावा, तेज हवा के झोंके से हुई प्रेग्नेंट, पुलिस कर रही है जांच

By अनुराग आनंद | Updated: February 17, 2021 13:27 IST

महिला के इस विचित्र गर्भावस्था की खबर शहर में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी क्षेत्र के उप-प्रधान प्रमुख और जिला प्रमुख के साथ महिला के घर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मां और बच्चे का स्वास्थ सही है और बच्चे के जन्म की प्रक्रिया सामान्य है।महिला बोली, "मैं लेटी हुई थी और तभी मुझे अचानक लगा कि हवा का झोंका मेरी योनि में प्रवेश कर रहा है।"

नई दिल्ली: यदि आपसे कोई पूछे कि क्या कोई महिला हवा के झोंके से गर्भवती हो सकती है? इस सवाल का जवाब में आप नहीं ही कहेंगे। लेकिन, आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इंडोनेशिया में एक महिला ने दावा किया है कि वह हवा के झोंके से ही गर्भवती हुई है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, प्रेगनेंसी के इस मामले में अब इंडोनेशिया की पुलिस इस बात के जांच में लग गई है कि महिला आखिर इस तरह का दावा किस आधार पर कर रही है और उसकी सच्चाई क्या है?

मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि 25 वर्षीय सती जैनाह नाम की इस महिला ने यह भी दावा किया है कि गर्भवती होने के एक घंटे बाद ही उसने बच्चे को जन्म दिया है।

महिला का दावा, प्रेग्नेंट होने के एक घंटे बाद ही उसने बच्चे को दिया जन्म-

महिला ने जैसे ही उसे महसूस हुआ कि वह प्रेग्नेंट हुई है, इसके ठीक एक घंटे बाद ही उसने बच्चे को जन्म भी दे दिया है। खबरों के मुताबिक, उसने पिछले हफ्ते दक्षिणी इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में स्थित सियानजुर शहर में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

कमरे में थी जब उसके घर में हवा का एक झोंका आया

इस घटना का जिक्र करते हुए महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने रहने वाले कमरे में थी जब उसके घर में हवा का एक झोंका आया। इसके बाद सिर्फ 15 मिनट बाद ही उसने कहा कि उसके पेट में दर्द होने लगा है, जो बहुत तेजी से बढ़ने लगा।

महिला ने कहा कि ऐसा लगा कि हवा का झोंका मेरी योनि में प्रवेश कर रहा है

महिला का दावा है कि परिवार वालों से इस बात का जिक्र करने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य क्लिनिक ले जाया गया, जहां उसने अपने बच्चे को जन्म दिया। महिला ने कहा कि दोपहर की प्रार्थना के बाद मैं लेटी हुई थी और तभी मुझे अचानक लगा कि हवा का झोंका मेरी योनि में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद सबकुछ घंटे भर में हो गया।

स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी ने ये बताया-

महिला के इस विचित्र गर्भावस्था की खबर शहर में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी क्षेत्र के उप-प्रधान प्रमुख और जिला प्रमुख के साथ महिला के घर पहुंचे। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मां और बच्चे का स्वास्थ सही है और बच्चे के जन्म की प्रक्रिया सामान्य है। बच्चे का लिंग महिला है और उसका वजन 2.9 किलोग्राम है। 

इस मामले में पुलिस कर रही है आगे की जांच

इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि वह गर्भावस्था को तब तक नहीं महसूस कर पाती है, जब तक की उसे लेबर पेन (जनन से पहले का दर्द) नहीं होता है। ऐसे में हो सकता है कि इस महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ हो। लेकिन, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रेगनेंसी के इस मामले में बच्चे के जन्म के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :प्रेगनेंसीइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यदंपतियों के बांझपन में पुरुषों की अहम भूमिका, वैज्ञानिक अध्ययन से हुआ खुलासा, पता लगाना संभव

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल