लाइव न्यूज़ :

जाल में फंसी शार्क, पेट से निकला इंसान जैसा बच्चा, जिसने देखा हैरान रह गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 08:54 IST

इंडोनेशिया में एक मछुआरे को ऐसी मछली मिली है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मछुआरे के जाल में शार्क मछली फंसी थी। उसने जब उसे काटा को मछली के पेट से इंसान जैसी शक्ल का एक बच्चा मिला।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया में मछुआरे को मिला शार्क का एक दुर्लभ शक्ल वाला बच्चाशार्क की शक्ल काफी हद तक इंसान से मिलती-जुलती है, विशेषज्ञ इसे म्यूटेशन का मामला बता रहे हैंकई लोग ने मछले के इस बच्चे के बदले मछुआरे को मोटी रकम की पेशकश की है, हालांकि उसने इसे बेचने से मना कर दिया

कहते हैं न समुद्र की गहराई अनंत है और इसमें ढेरों राज छुपे हैं। हालांकि, कई अजीब चीजें गाहे-बगाहे समुद्र से बाहर आती रहती हैं। कई बार पानी से निकली हुई चीजें काफी हैरान करती हैं। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया के तट से सामने आया है।

इंडोनेशिया में एक मछुआरे को शार्क का एक दुर्लभ शक्ल वाला बच्चा मिला है। इंसानी संपर्क में आते ही यह वायरल हो गया है। इसकी वजह ये है कि इस शार्क की शक्ल काफी हद तक इंसान से मिलती-जुलती है। विशेषज्ञ इसे म्यूटेशन का मामला बता रहे हैं।

48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नुरेन अुमा काम कर रहे थे। वह पूर्वी नुसा टेंगारा प्रांत के रोटे डाओ के नजदीक थे। इस दौरान उनके जाल में बड़ी शार्क मछली फंस गई। तब तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन उनको नहीं मालूम था कि अगले ही पल उनका सामना इंसान की तरह दिखने वाली एक मछली से होने वाला है।

उन्होंने जब मछली का पेट काटा तो उस शार्क के पेट के अंदर से तीन बच्चे निकले। इन तीन बच्चों में से दो की शक्लें तो सामान्य थी लेकिन एक बच्चा इंसान की तरह नजर आ रहा था।

मुरेन जब इस मछली के बच्चों को लेकर घर पहुंचा तो सब आश्चर्यचकित रह गए। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में इस बात की खबर फैल गई। कई लोग इस बच्चे के बदले मोटी रकम देना चाहते थे लेकिन नुरेन इस बात के लिए तैयार नहीं हुए।

नुरेन का मानना है कि यह बच्चा उनके लिए सौभाग्यशाली साबित हो सकता है। इसलिए उन्होंने अभी खुद इस बेबी शार्क को पालने का फैसला किया है। वैसे बता दें कि इससे पहले भी दुनिया में इस तरह की अनोखी मछलियां मिल चुकी हैं। बीते साल इंडोनेशिया में ही अक्टूबर में एक मछुआरे को शार्क मछली मिली थी, जिसकी एक ही आंख थी। उस मछली की भी तब खूब चर्चा हुई थी।

टॅग्स :इंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल