चलती ट्रेन में बच्चे की डिलिवरी में मदद कर सोशल मीडिया पर छा गईं दो भारतीय महिला फौजी, हो रही जमकर तारीफ

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 29, 2019 02:22 PM2019-12-29T14:22:57+5:302019-12-29T14:23:32+5:30

भारतीय सेना के एडीशनल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन के आधिकारिक हैंडल से बच्चे के साथ वाली महिला जवानों की तस्वीर ट्वीट की गई थी। ट्वीट में लिखा गया, ''भारतीय सेना 172 मिलिट्री हॉस्पिटल की कप्तान ललिता और कप्तान अमनदीप ने हावड़ा एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान एक यात्री की असामयिक डिलिवरी कराने में मदद की। मां और बच्चा दोनों तंदुरुस्त हैं।'' इसी के साथ हैशटैग में लिखा गया- नेशन फर्स्ट, वी केयर।

Indian Army Captains help deliver premature baby on Moving Train, Twitter praises them as Heroes | चलती ट्रेन में बच्चे की डिलिवरी में मदद कर सोशल मीडिया पर छा गईं दो भारतीय महिला फौजी, हो रही जमकर तारीफ

सेना महिला कप्तानों की बच्चे का साथ वाली तस्वीर ट्वीट की है।

Highlightsसेना की महिला कप्तानों की तारीफ में ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का बाढ़ सी आई है। राजवीर तांबे पाटिल नाम के यूजर ने लिखा, ''दोनों रणरागिनी, दिल से सलाम आपको।''

भारतीय सेना की दो महिला जवानों ने चलती ट्रेन में बच्चे की डिलिवरी में मदद कराई। इसके बाद सोशल मीडिया में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। बच्चे के साथ महिला जवानों की तस्वीर वायरल हो रही है। बता दें कि भारतीय सेना के एडिशनल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन के आधिकारिक हैंडल से बच्चे के साथ वाली महिला जवानों की तस्वीर ट्वीट की गई थी। ट्वीट में लिखा गया, ''भारतीय सेना 172 मिलिट्री हॉस्पिटल की कप्तान ललिता और कप्तान अमनदीप ने हावड़ा एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान एक यात्री की असामयिक डिलिवरी कराने में मदद की। मां और बच्चा दोनों तंदुरुस्त हैं।'' इसी के साथ हैशटैग में लिखा गया- नेशन फर्स्ट, वी केयर।

सेना की महिला कप्तानों की तारीफ में ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का बाढ़ सी आई है। रतन के गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा, ''ये है भारतीय सेना का मानवीय चेहरा! चलती ट्रेन में एक बच्चे के जन्म को साकार किया! देश के बाहर दुश्मनों से सीमाओं की सुरक्षा हो या देश के अंदर किसी भी प्रकार की बिषम परिस्थितियों में देश के नागरिकों की सुरक्षा! हर समय तैयार @adgpi भारतीय सेना के सभी वीर जवानों को सलाम।''

सुशील कुमार सुखीजा नाम के यूजर ने लिखा, ''दोनों बहादुर जवानों को सलाम।''

राजवीर तांबे पाटिल नाम के यूजर ने लिखा, ''दोनों रणरागिनी, दिल से सलाम आपको।''

इसी तरह और भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं-



Web Title: Indian Army Captains help deliver premature baby on Moving Train, Twitter praises them as Heroes

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे