लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 10 फुट लंबे अजगर को वनकर्मियों ने बचाया, बंदर को निगल लिया था इसने और फिर...

By वैशाली कुमारी | Updated: August 10, 2021 11:04 IST

वन विभाग के अधिकारियों ने वडोदरा में एक छोटी नदी से 10 फुट लंबे विशालकाय अजगर को बचाया है। इसे जल्द ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के वडोदरा में विशालकाय अजगर को वनकर्मियों ने बचाया।अजगर की लंबाई 10 फुट थी और इसने एक बंदर को निगल लिया था।

गुजरात के वडोदरा में वनकर्मियों ने एक अजगर को बचाया है। ये अजगर एक छोटी नदी से निकाला गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस अजगर की लंबाई 10 फुट थी और इसने एक बंदर को निगल लिया था। हालांकि बाद में उसने उसे उगल दिया। वन अधिकारियों के अनुसार जल्द ही अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार वन विभाग से जुड़े और अजगर को बचाने वाले शैलेश रावल ने बताया कि 10 फुट लंबे अजगर को वन विभाग की टीम की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा, "जब हमने अजगर को नदी से बाहर निकाला तो देखा कि उसने एक बंदर को निगला हुआ था और बाद में उसे उगल दिया। अजगर कि स्थिति ठीक है और अनुमति मिलने के बाद हम इसे जंगल में सुरक्षित छोड़ देंगे।"

पिछले साल महिला पर अजगर के हमला का मामला भी आया था सामने

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में गुजरात के राजकोट में एक महिला पर अजगर के हमला करने का चौंकाने वाला मामले सामने आया था। ये घटना अमरेली जिले के खांभा तालुका की थी। यहां 55 साल की महिला लाभुबेन चौहान को 12 फुट के लंबे अजगर ने जकड़ लिया था। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बचा लिया गया था। इस घटना के बारे में तब वन विभाग को भी जानकारी दी गई थी।

टॅग्स :गुजरातफोरेस्ट गार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

कारोबारमियावाकी: शहर के अंदर छोटे-छोटे जंगल उगाने की पद्धति

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो