मादा तेंदुए ने एक झोपड़ी में दिया 4 शावकों को जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

By प्रिया कुमारी | Published: August 20, 2020 09:14 AM2020-08-20T09:14:50+5:302020-08-20T09:14:50+5:30

महाराष्ट्र के नासिक में मादा तेंदुए ने चार शावकों को जन्म दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

in Maharashtra Nashik female leopard given birth to four cubs in a hut | मादा तेंदुए ने एक झोपड़ी में दिया 4 शावकों को जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

तेंदुए ने दिया 4 बच्चों को जन्म, बच्चों के पास नहीं आने दे रही मां, देखें वीडियो (photo-ANI)

Highlightsमहाराष्ट्र के नासिक में इगतपुरी इलाके में एक झोपड़ी में एक मादा तेंदुए ने चार शावकों को जन्म दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के नासिक में इगतपुरी इलाके में एक झोपड़ी में एक मादा तेंदुए ने चार शावकों को जन्म दिया है। इस क्यूट छोटे शावकों का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वनविभाग के अधिकारी गणेशराव जोले ने इस बात की जानकारी दी है। वन विभाग अब शावक को अलग स्थान पर ले जाने के लिए तेंदुए का इंतजार कर रहा है।  वे सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। 

उन्होंने बताया, 'हम तेंदुए के शावक को दूसरी जगह ले जाने का इंतजार कर रहे हैं। शावकों के कारण, हम अब तेंदुए को नहीं पकड़ सकते।' समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में झोपड़ी के अंदर अपने चार शावकों के साथ मां तेंदुए को दिखाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं, चार छोटे शावक खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

अबतक 1.2 लाख व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट हो चुके हैं। कई ट्विटर यूजर इस वीडियो को देखकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये शावक बहुत प्यारे हैं, वहीं दूसरे यूजर ने मानव-पशु संघर्ष के बढ़ते उदाहरणों पर चिंता व्यक्त की। रणथंभौर नेशनल पार्क के अनुसार, भारतीय तेंदुआ आईयूसीएन रेड लिस्ट में एक कमजोर प्रजाति है, क्योंकि इसकी आबादी कम है।

Web Title: in Maharashtra Nashik female leopard given birth to four cubs in a hut

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे