लाइव न्यूज़ :

Viral Video: मगरमच्छ ने अपने मुंह में गोल्फ की गेंद लेकर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

By प्रिया कुमारी | Updated: August 26, 2020 08:32 IST

एक मगरमच्छ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मगरमच्छ इस वीडियो में अपने मुंह में गोल्फ की गेंद लिए नजर आ रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक मगरमच्छ गोल्फ के गेंद से खेलते नजर आ रहा है।इस वीडियो को 20 अगस्त को ट्विटर और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक मगरमच्छ गोल्फ की गेंद से खेलते नजर आ रहा है। वैसे तो मगरमच्छ एक बहुत ही खतरनाक जीव है, लेकिन अमेरिकी राज्य लुइसियाना (Louisiana) में, मगरमच्छ पालना आम बात है।

लुइसियाना डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ एंड फिशरीज के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक मगरमच्छ की आबादी है, जो वर्तमान में 2 मिलियन के करीब पहुंच रहा है। यहां इतने मगरमच्छ है कि कहीं भी दिख जाते हैं, एक मगरमच्छ तो दोस्तों के ग्रुप के बीच आ गया।

इस मगरमच्छ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कि मगरमच्छ अपने मुंह में गोल्फ की गेंद ले लेता है। लेन रोड्रिग ने टीएमजेड न्यूज को बताया कि वह इसियाना के पैटरसन में आइडलविल्ड गोल्फ कोर्स में खेल रहे थे, जब मगरमच्छ उनके पास सीधे चला गया और उनकी गेंद को छीन लिया। ऐसा लग रहा था कि वो लोगों को मुंह से गेंद निकालने की चुनौती दे रहा हो।

इस वीडियो को 20 अगस्त को ट्विटर और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। अबतक 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 300 से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। हालांकि बाद में इस गेंद को निकालने की कोशिश की गई की नहीं इस वीडियो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों ने अपनी गेंद को फिर से पाने की कोशिश नहीं की।

टॅग्स :वायरल वीडियोअमेरिकासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…