लाइव न्यूज़ :

'हैदराबाद पीड़िता को जिस बेरहमी से मारा गया, वैसे ही मेरे बेटे की भी हत्या कर दी जाए, तो कोई गम नहीं', जानें किसने कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 2, 2019 09:41 IST

हैदराबाद 26 वर्षीय महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या मामला: हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है। जिसके बाद वह टोल प्लाजा के पास अपने स्कूटी को सही करवाने के लिए इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनको अगवा किया और रेप के बाद शव को जला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर कई यूजर लिख रहे हैं कि घर की बेटियों को नहीं बेटों को नसीहतों की जरूरत है। सोशल मीडिया पर लोग पीड़िता के न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप, हत्या और शव को जला देने के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। उसके बाद से लेकर अबतक सोशल मीडिया पर लोग पीड़िता के न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर इस बात की भी मांग की जा रही है कि हम लड़कियों को रात में ना निकलने के बजाए अपने घर के बेटों को सिखाएं कि लड़कियों के साथ कैसे बर्ताव करें। 26 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ घटना 27 नवंबर रात के 9 बजे से 10.30 के बीच हुई है। 

ट्विटर पर कई यूजर लिख रहे हैं कि घर की बेटियों को नहीं बेटों को नसीहतों की जरूरत है। बेटों की परवरिश में आखिर कमी कहां छूट रही है ये पता लगाने की जरूरत है। तब ही महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध कम होंगे। इसी क्रम में टीवी पत्रकार समीर अब्बास का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

टीवी न्यूज के परिचित चेहरे समीर अब्बास ने ट्वीट कर लिखा, ''पीड़िता को जिस बेरहमी से मारा गया है वैसे ही मेरे बेटे की भी हत्या कर दी जाए, तो मुझे कोई गम नहीं होगा'' 4 मुजरिमों में से एक चेन्नकेशवुलु की मां जयम्मा की गुहार। क्या अब वक्त नहीं आ गया है कि UAE की तरह हर रेपिस्ट को 7 दिन के अंदर जांच पूरी कर फांसी पर लटकाया जाए?''

सोशल मीडिया पर आरोपियों को सरेआम फांसी देने की मांग की जा रही है। चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम मोहम्‍मद आरिफ (26 वर्षीय)  है। इसके अलावा बाकियों के नाम नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा  (20) है। 

26 वर्षीय महिला डॉक्टर गैंगरेप व हत्या मामला

26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। सरकारी अस्पताल में सहायक पशुचिकित्सक जब हैदराबाद में  27 नवंबर को तकरीबन रात 8.30 बजे अपने घर जा रही थीं तभी अज्ञात लोगों ने कथित रूप से उसे अगवा कर लिया और गैंगरेप के बाद जिंदा जला दिया। 

साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है। जिसके बाद वह टोल प्लाजा के पास अपने स्कूटी को सही करवाने के लिए इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनको अगवा किया और रेप के बाद शव को जला दिया। 

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानासोशल मीडियावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा