VIDEO: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस पलटने से 16 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2025 18:44 IST2025-11-24T18:44:17+5:302025-11-24T18:44:23+5:30
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बस दिल्ली (छतरपुर) से रायबरेली जा रही थी जिसमें लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे।

VIDEO: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस पलटने से 16 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बस दिल्ली (छतरपुर) से रायबरेली जा रही थी जिसमें लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि आगरा की ओर जाते समय चालक की लापरवाही के कारण बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। रावत ने बताया कि यात्रियों के अनुसार, चालक कंडक्टर से तंबाकू का पाउच ले रह था तभी उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मथुरा - यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन-128 पर हादसा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 24, 2025
➡डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 16 लोग घायल
➡बस पलटी 16 लोग घायल, 3 लोग गंभीर घायल
➡नोएडा से रायबरेली की तरफ जा रही थी बस
➡हादसे के दौरान बस में सवार थे 60 से अधिक लोग
➡हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार
➡थाना बलदेव… pic.twitter.com/LEQDsJsy1n