लाइव न्यूज़ :

मनाली में सैलानियों ने दिखाई गुंडागर्दी , मामूली विवाद में सड़क पर तलावर दिखाते आए नजर, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 15, 2021 10:34 IST

कोरोना की दूसरी लहर थोड़ी कम होने के बाद पहाड़ों पर सैलानियों की भारी भीड़ जमा होने लगी है । ऐसे में हाल ही में मनाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब से आए कुछ टूरिस्ट तलवार लहराते नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देमनाली में पंजाब से आए टूरिस्टों ने लहराई तलवार , मामले की जांच जुटी पुलिसमामूली विवाद में पंजाब से आए सैलानियों ने सड़क पर किया बवाल पुलिस वीडियो के आधार पर लोगों से पूछताछ कर रही है

मनाली :  इन दिनों मनाली , नैनीताल , शिमला जैसी जगहें सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ रही है । लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ऐसी जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं लेकिन हाल ही में मनाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब के कुछ टूरिस्ट गुंडागर्दी करते हुए नजर आ रहे हैं । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो में टूरिस्ट सड़क पर तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं । पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मामले में पूछताछ की जा रही है।

ओवरटेकिंग के कारण हुआ विवाद

आपको बता दें यह घटना बुधवार रात 10:00 बजे की बताई जा रही है । ओवर टेकिंग के बाद इन पर्यटकों ने सड़क पर बवाल खड़ा कर दिया । यह घटना मनाली पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर हुई । पंजाब के पटियाला से गाड़ी ट्रैफिक के बीच ओवरटेक कर रही थी । इस बीच आगे से भी एक गाड़ी आ गई । इसके बाद दोनों गाड़ी वालों के बीच विवाद शुरू हो गया । विवाद के दौरान पंजाब से आए टूरिस्ट ने गाड़ी से तलवार निकालकर लहराना शुरू कर दिया ।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पंजाब टूरिस्ट हाथ में तलवार लिए सड़क पर जाम के बीच नजर आ रहे हैं । इस दौरान वह अपने अन्य साथियों को भी बुलाने के लिए फोन कर रहे हैं । कुल्लू एसपी गुरुदेव सिंह ने कहा कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है । कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

कोरोनावायरस की दूसरी लहर में मामले कम आने के बाद हिमाचल प्रदेश में पाबंदियों वह कुछ छूट दी गई थी । इस बीच उत्तराखंड की कई जगहों पर सैलानियों की भारी संख्या देखने को मिली, जहां लोग कोरोना नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं । हालांकि प्रशासन ने लापरवाही को देखते हुए आरटी-पीसीआर टेस्ट फिर से अनिवार्य कर दिया है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोमनालीउत्तराखण्डपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल