लाइव न्यूज़ :

'कश्मीर से धारा 370 35a हटाया था, उस्तरा नहीं', ममता बनर्जी द्वारा उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर शेयर करने पर गिरिराज सिंह का जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2020 10:18 IST

उमर अब्दुल्ला भूतपूर्व जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से हिरासत में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया पर लोगों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है। उमर अब्दुल्ला इस तस्वीर में नीले रंग की जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। उनके सिर और दाढ़ी पर बर्फ पड़ी है। 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बढ़ी दाढ़ी वाली तस्वीर 25 जनवरी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने शेयर किया है। ममता बनर्जी ने उमर अब्दुल्ला की तस्वीर शेयर कर लिखा था कि वह उनको पहचान भी नहीं पा रही हैं। ममता बनर्जी के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया है। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'कश्मीर से धारा 370 35a हटाया था ..उस्तरा (Razor)नहीं ??' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट पर 27 हजार लाइक्स है और सात हजार रिट्वीट है।

उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर पर परेश रावल ने भी किया था ट्वीट

अभिनेता और सांसद रह चुके परेश रावल ने ट्वीट किया था, ''मेलोड्रामा करने की जरूरत नहीं है। ये कोई शेविंग ब्लेड का प्रचार नहीं है।''

उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर को लेकर केंद्र सरकार की हुई आलोचना 

उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया पर लोगों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है। तस्वीर में उमर अब्दुल्ला पहचानना खासा मुश्किल है। ट्विटर पर कई यूजर ने  उमर अब्दुल्ला की तस्वीर को शेयर कर लिखा है कि भारत में लोकतंत्र का हाल आप देख सकते हैं।

उमर अब्दुल्ला भूतपूर्व जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से हिरासत में रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट चलने के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।  उमर अब्दुल्ला इस तस्वीर में नीले रंग की जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। उनके सिर और दाढ़ी पर बर्फ पड़ी है। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो