लाइव न्यूज़ :

UP में नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त की बिल्ली लापता, ढूंढने वाले को 15000 रुपए का इनाम देने का ऐलान

By अनुराग आनंद | Updated: November 15, 2020 14:40 IST

नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा ने अपनी बिल्ली को ढूंढने में जीआरपी से मदद मांगी है। इसके लिए उन्होंने 11000 रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था बाद में इस धनराशि को बढ़ाकर 15000 रुपए कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन आई तो उसके हॉर्न की तेज आवाज से डरकर उनकी दो साल की बिल्ली कहीं भाग गई।इला शर्मा ने बताया कि अपनी बिल्ली को ढूंढने में जीआरपी से मदद मांगी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भैंस व कटहल आदि गायब होने के मामले में कई दलों के नेताओं ने केस दर्ज कराया है। लेकिन, इस बार उत्तर प्रदेश में नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा की बिल्ली के लापता होने की खबर सामने आ रही है। इस मामले में इला ने कोई मुकदमा अब तक दर्ज नहीं कराया है। 

न्यूज 18 खबर की मानें तो इला शर्मा ने बिल्ली के ढूंढने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है। इस सराजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के इंस्पेक्टर बृजभान पांडे ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा गत बुधवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। जब ट्रेन आई तो उसके हॉर्न की तेज आवाज से डरकर उनकी दो साल की बिल्ली कहीं भाग गई।

उन्होंने बताया कि इला ने अपनी बिल्ली को ढूंढने में जीआरपी से मदद मांगी है। इसके लिए उन्होंने 11000 रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था बाद में इस धनराशि को बढ़ाकर 15000 रुपए कर दिया गया है। बिल्ली की तलाश की जा रही है।

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी की पत्नी इला ने अपनी बेटी शची और वाहन चालक सुरेंद्र की मदद से रेलवे स्टेशन के साथ गोरखपुर शहर के अनेक इलाकों में पोस्टर लगवा कर गुजारिश की है कि अगर किसी को उनकी बिल्ली मिले तो वह उन्हें सूचना दे। 

पांडे ने बताया कि इला ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है लिहाजा इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।  

(भाषा से भी इनपुट लिया गया है)

टॅग्स :नेपालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो