नई दिल्ली: पहले शेर बनाम हिरण, लकड़बग्घा और कई दूसरे जंगली जानवरों से भिड़ते हुए आपने देखा होगा, लेकिन हाल में आए वीडियो में विशालकाय कोमोडो ड्रैगन और पाइथन सांप (अजगर) की झड़प को देखा गया। दोनों के बीच लड़ाई बेहद जानलेवा रही। अब इनके बीच फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों प्राणियों को भयानक लड़ाई करते देखा गया। इस लड़ाई में कोई भी हार मानने को तैयार नहीं थी, जिसके चलते लड़ाई अंत तक चली। बीच-बीच में ऐसा लग रहा कि दोनों ही एक दूसरे की जान के भूखे हैं और इस कारण एक दूसरे पर हमलावर रहे।
एक और बात वीडियो में कोमोडो ड्रैगन ने लगातार हमला किया और अजगर को घायल करने की कोशिश लगातार करता रहा, जिसके चलते पाइथन की रफ्तार कहीं न कहीं धीमी पड़ती दिखी। कोमोडो ड्रैगन के ऊपर अजगर के आधे लिपटे होने के कारण, कोई भी आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार नहीं दिखा और इस लड़ाई से बचने के लिए बहुत संघर्ष दोनों ने किया।
इस भयानक लड़ाई के वायरल होते वीडियो में अब यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं। हम आपको उन्हीं ट्वीट से रूबरू कराने जा रहे हैं। इस कड़ी में एक यूजर ने कहा, "क्या लड़ाई रही, मुझे लगता है कि कोमोडो की दंश शक्ति ने आखिरकार सांप को खत्म कर दिया होगा। कभी-कभी ये सांप गलत शिकार की तलाश में चले जाते हैं।"