मध्य प्रदेश: आज के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहीं निकला सांप तो कहीं हुई 2 बार बत्ती गुल, जानें पूरी घटनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 26, 2022 11:28 PM2022-11-26T23:28:57+5:302022-11-26T23:38:01+5:30

बिजली कटौती की घटना पर बोलते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह ‘ब्लैक आउट’ राज्य सरकार की साजिश हो सकती है। इस बीच, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक अभियंता राजेश महोर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई थी।

During today's Bharat Jodo Yatra snake came out somewhere light failure twice rahul gandhi | मध्य प्रदेश: आज के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहीं निकला सांप तो कहीं हुई 2 बार बत्ती गुल, जानें पूरी घटनाएं

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsमध्य प्रदेश में आज भारत जोड़ो यात्रा में दो घटनाएं घटी है। एक तरफ जहां यात्रा के दौरान एक सांप के निकलने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी ओर यात्रा में दो बार बत्ती के गुल भी होने की खबर है।

भोपाल:भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लोग शनिवार को एक तंबू में खाना खाने गए तो उन्हें एक छोटा सांप दिखा। यह घटना मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के मनिहार गांव की है। मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा में शामिल लोग यात्रा से ब्रेक ले लेकर भोजन के लिए तंबू गए थे जहां उन्हें एक छोटा सांप दिखा दिया है। 

घटना के समय राहुल गांधी वहां नहीं थे

इसी तंबू में भोजन की व्यवस्था थी। गोविंद सिंह ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने सांप को पकड़ लिया और कुछ दूर ले जाकर खुले स्थान पर छोड़ दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि घटना के समय राहुल गांधी तंबू के पास नहीं थे। 

आपको बता दें कि खंडवा जिले के मोरटक्का से शनिवार सुबह शुरू हुई यात्रा मनिहार में दोपहर के भोजन के लिए रुकी थी। इसके बाद यात्रा शाम को बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू जाने से पहले उमरिया चौकी से फिर शुरू हुई। 

राहुल गांधी की रैली में दो बार बिजली हुई है गुल

इसके साथ मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली से कुछ मिनट पहले शनिवार को बिजली गुल हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में स्थित डॉ बी आर आंबेडकर के स्मारक पर 15 मिनट के अंतराल में दो बार बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया था। 

हालांकि, राहुल गांधी के आंबेडकर स्मारक पहुंचने से पहले 15 मिनट के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। आपको बता दें कि महू, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की एक तहसील है। यह भारतीय संविधान के निर्माता डॉ आंबेडकर का जन्म स्थान है। ऐसे में बिजली गुल होने की सूचना चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

बिजली कटौती की घटना पर क्या बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

आपको बता दें कि बिजली कटौती के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ‘ब्लैक आउट’ राज्य सरकार की साजिश हो सकती है। इस बीच, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक अभियंता राजेश महोर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई थी। 

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार शाम को महू में प्रवेश किया। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में गांधी की अगुवाई वाली यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई थी। कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। 

Web Title: During today's Bharat Jodo Yatra snake came out somewhere light failure twice rahul gandhi

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे