लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदन ने डॉलर के मुकाबले रुपये को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी पर कसा तंज, यूजर्स ने किया ट्रॉल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 8, 2018 16:07 IST

पूर्व अभिनेत्री दिव्या स्पंदन उर्फ राम्या कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख हैं।

Open in App

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदन (राम्या) ट्विटर पर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ ट्वीट करके फंस गयीं।

दिव्या स्पंदन ने कंकालों की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है, "सुब्रमण्यम स्वामी के समर्थक 1 डॉलर = 1 रुपया होने का इंतजार करते हुए"

दिव्या स्पंदन के ट्वीट पर आने वाले ज्यादातर ट्वीट उनके खिलाफ किये गये हैं। अमित नामक यूज़र ने दिव्या स्पंदन द्वारा शेयर की गयी तस्वीर को कॉपी-पेस्ट करते हुए लिखा है, "राहुल गांधी के पीएम बनने का इंतजार करते लोग।"

नीरल सोनी नामक एक अन्य ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, "पीएम पद की कतार में लगे विपक्षी उम्मीदवार।"

रोज़ी नामक ट्विटर यूज़र ने लिखा है कि "राहुल गांधी के फैंस उनके विश्वसरैया सही बोलने का इंतजार करते हुए।"

पूर्व अभिनेत्री दिव्या स्पंदन सांसद भी रह चुकी हैं। वो इस समय कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की प्रमुख हैं। बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और राहुल गांधी और सोनिया गांधी या कांग्रेस पर तंज कसने का कोई मौका नहीं चूकते।

डॉलर के मुकाबले की रुपये का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। सात सितम्बर शाम 8.50 बजे तक एक डॉलर के मुकाबले रुपये का विनिमय मूल्य 72.10 रुपये था। भारत के इतिहास में रुपये कभी इतना नीचे नहीं  गिरा था।

दिव्या स्पंदन इससे पहले भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। हाल ही में कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जर्मनी की संसद का दौरा कर रहे राहुल गांधी की तस्वीर शेयर की गयी तो ट्विटरबाज कांग्रेस अध्यक्ष को ट्रॉल करने लगे। 

राहुल गांधी का कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया गया था, "राहुल गांधी की कुछ छवियाँ।" आम ट्विटरबाजों के अलावा कई बड़े पत्रकारों ने भी इस तस्वीर को अहमकाना या बचकाना बताया। 

बीजेपी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की तस्वीरों को शेयर करते हुए तंज कसा था कि ख़ुद को इसे रीट्वीट करने से रोकना मुश्किल है।

 

टॅग्स :दिव्या स्पंदना राम्याकांग्रेससुब्रमणियन स्वामीडॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो