लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: अमर सिंह ने कहा, अभी तो कई अज्ञात ताहिर हुसैन को पकड़ा जाना बाकी है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 14:03 IST

दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है, करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली में हिंसा आम आदमी पार्टी को मिली जीत के 12 दिन बाद भड़की है.

Open in App
ठळक मुद्देअमर सिंह ने दिल्ली हिंसा पर कहा है कि ताहिर हुसैन के मामले का खुलासा होना चाहिए.दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की, अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं.

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने दिल्ली हिंसा पर कहा है कि अभी कई अज्ञात ताहिर हुसैन को पकड़ा जाना और उनका खुलासा किया जाना बाकी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 23 फरवरी को हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा ने अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। 

अमर सिंह ने ट्वीट किया, "दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के तुरंत बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी के मजबूत प्रशासन का अंत होता नजर आ रहा है। अभी तो कई अज्ञात ताहिर हुसैन को पकड़ा जाना और उनका खुलासा किया जाना बाकी है।"

 

The fear of strong administration of @narendramodi & @AmitShah duo seems to have perished immediately after @AamAadmiParty victory in Delhi. There are yet many unidentified #TahirHussian to be brought out & exposed. #DelhiViolance— Amar Singh (@AmarSinghTweets) February 28, 2020

 

आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज

खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मी अंकित शर्मा की हत्या में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ 28 फरवरी को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि शर्मा के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं 365 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अंकित शर्मा दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में एक नाले में बुधवार को मृत पाये गये थे, जहां वह रहते थे। 

आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन को आप ने किया निलंबित

आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस जांच पूरा होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन से मांगी थी माफी

अमर सिंह ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के खिलाफ अपनी टिप्पणियों को लेकर कुछ दिन पहले ट्विटर एवं फेसबुक पर खेद प्रकट किया था। अमर सिंह ने ट्वीट किया कि इस समय में जब वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा हैं, वह बच्चन और उनके परिवार से अपनी टिप्पणी के लिये खेद प्रकट करते हैं। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाताहिर हुसैनअमर सिंहनरेंद्र मोदीअमित शाहआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो