लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा का दर्द, होली के बहाने गुब्बारे में स्पर्म भरकर फेंकते हैं मनचले

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 28, 2018 17:23 IST

छात्रा ने कहा- 'मेरे साथ जो यह घटना हुई है, इसने मुझे अंदर से हिला कर रख दिया है।'

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज की एक छात्रा का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि होली की वजह से अज्ञात लोगों के एक समूह ने उसके ऊपर हाल में स्पर्म से भरा गुब्बारा फेंका था। पुलिस ने इस पोस्ट के वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और पोस्ट करने वाली छात्रा से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस के पास इसकी कोई लिखीत शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

24 फरवरी के दिन यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया गया। छात्रा ने अपने पोस्ट में लिखा है,  'मैं अपनी दोस्त ते साथ रिक्शा से बाजार से आ रही थी। तभी मेरे पर किसी ने एक होली का गुब्बारा फेंका। मैं सलवार कमीज पहनी हुई थी। सलवार पर जहां गुब्बारा लगा, वहां से एक अजीब तरह की  दुर्गंध आ रही थी।  दुर्गंध से इतना तो साफ था कि वह पानी नहीं था। इस घटना के बाद जब मैं हॉस्टल पहुंची तो मेरे रूममेट ने बताया कि उसके उपर किसी ने गुब्बारे में स्पर्म भरकर फेंक दिया था। तब मुझे लगा कि मेरे साथ भी यह हुआ है।'

छात्र ने पोस्ट में आगे लिखा, 'इस तरह से होली के नाम पर गंदगी फैलाना कहां तक सही है। मेरे साथ जो यह घटना हुई है इसने मुझे अंदर से हिला कर रख दिया है। मस्ती और मजाक के नाम पर ऐसी हरकत हमें काफी नुकसान पहुंचाती है।'

इस घटना के बाद से लड़कियों ने सोशल मीडिया पर #MyWhiteKurta के साथ अपने-अपने साथ हुई घटना को साझा कर रही हैं। 

टॅग्स :दिल्लीवायरल कंटेंटदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह