लाइव न्यूज़ :

Video: सीपीआर देकर बचाई जान, नांगलोई मेट्रो स्टेशन की घटना, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 6, 2023 16:02 IST

Delhi Metro Viral Video: नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान ने सीपीआर देकर एक यात्री की जान बचा ली। सोशल मीडिया पर नांगलोई मेट्रो स्टेशन का वीडियो वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक और वीडियो Metro Viral Video: नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर गिरा यात्री, सीपीआर देकर जवान ने बचाई जान Cisf jawan cpr: सोशल मीडिया पर हो रही है जवान की तारीफ

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल जाती होंगी। कुछ वीडियो को देखकर आपके चेहरे खिल जाते होंगे तो वहीं कुछ वीडियो को देखकर आपको गुस्सा भी आता होगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर जो ताजा वीडियो वायरल हुई है उसे देखकर सीआईएसएफ जवान की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दिल्ली के नांगलोई मेट्रो स्टेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक यात्री गिर जाता है और सीआईएसएफ का जवान उस यात्री को सीपीआर देकर उसकी जान बचा लेता है।

करीब एक मिनट के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग जवान की तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि सीआईएसएफ के द्वारा इससे पहले भी इस तरह के कार्य किए जा चुके हैं।

नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 12बजे का है मामला नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ जवान उत्तम कुमार द्वारा एक यात्री को सीपीआर दी गई। शनिवार दोपहर 12:30 की घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान यात्रियों की चैकिंग वाली जगह पर तैनात थे। इसी दौरान एक 58 साल का एक यात्री अचानक से जमीन पर गिर पड़ा। यात्री के गिरते हुए जवान ने मुस्तैदी दिखाई और यात्री के पास गए और तुरंत उसे सीपीआर दिया। जिसके बाद यात्री नॉर्मल हुआ।

जांच के दौरान बेहोशी जैसा होने लगा महसूस अधिकारियों का कहना है कि नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री लेते वक्त जांच की जा रही थी। इस यात्री को इस दौरान बेहोशी जैसा महसूस हुआ। हालांकि, सीआईएसएफ कांस्टेबल उत्तम कुमार ने इसे पहले ही परख लिया था। उन्होंने यात्री को बिना किसी देरी के सीपीआर दिया। जिसके बाद यात्री को होश आया। इसके बाद यात्री को स्टेशन से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। इस दौरान उनके परिवार के लोगों को भी सूचना दी गई।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोDelhi Metro on Pink and Magenta Linesदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल