Delhi Metro Train: दिल्ली मेट्रो में एक और वीडियो वायरल, ट्रेन के अंदर नाचते ‘कांवड़ियों’ का समूह, देखें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2023 20:20 IST2023-07-05T20:19:26+5:302023-07-05T20:20:41+5:30
Delhi Metro Train: वीडियो में पारंपरिक भगवा वस्त्र पहने कांवड़ियों को भगवान शिव से संबंधित एक भक्ति गीत की धुनों पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

photo-social media
Delhi Metro Train:दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर नाचते हुए ‘कांवड़ियों’ के एक समूह का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद रेल अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है।
#Delhimetro : दिल्ली मेट्रो की एक और नई #viralvideo कावडियो का नाचते गाते #VIDEO .@OfficialDMRC#Metro#MetroNews#KanwarYatra2023#Kanwarpic.twitter.com/AhWCbdIzaD
— Shubhangini Singh (@SomvanshiShubh) July 5, 2023
इस संक्षिप्त वीडियो में पारंपरिक भगवा वस्त्र पहने कांवड़ियों को भगवान शिव से संबंधित एक भक्ति गीत की धुनों पर नाचते हुए देखा जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली मेट्रो या इसके परिसरों के अंदर बनाई गई वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विवाद खड़े हुए हैं।
With the annual Kanwar yatra beginning on Tuesday, devotees were seen chanting Jai Bholenath inside Delhi metro. #KanwarYatra#DelhiMetropic.twitter.com/t27TseztTg
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) July 5, 2023
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बुधवार को एक बयान में कहा, “हम अपने यात्रियों से मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते समय अनुशासन और शिष्टता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।” डीएमआरसी ने बयान में कहा, “सभी यात्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके व्यवहार से साथी यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इस तरह की गतिविधि का पता लगाने के लिए डीएमआरसी के उड़नदस्ते नियमित रूप से मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हैं।”
दिल्ली मेट्रो की एक और नई वीडियो वायरल, कावडियो का नाचते गाते वीडियो ... @OfficialDMRC लगातार जारी कर रहा गाइडलाइन। #Metro#MetroNews#delhimetro#KanwarYatra2023#Kanwarpic.twitter.com/0uz5ryocY6
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 5, 2023