लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस को दी धमकी- चालान काटा तो कर लूंगी सुसाइड

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 11:12 IST

दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास एक स्कूटी पर सवार महिला को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो उसने बदतमीजी शुरू कर दी। उसने पुलिस सड़की पर भी आधे घंटे पुलिस वालों के साथ बहस की। जिसके बाद पुलिस वालों ने उसे बिना चालाट काटे ही जाने दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शनिवार (14 सितंबर) दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास की है। संसद ने जुलाई में मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया था।

संशोधित मोटर वाहन कानून-2019 एक सितंबर 2019 से लागू किया गया है। नये ट्रैफिक रूल के लागू होने के बाद से देश भर में 10 हजार से लेकर लाख रुपये तक का चालान काटा गया है। लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस को चालान ना कटने के लिए धमकियां भी मिल रही हैं। दिल्ली की एक लड़की ने ट्रैफिक पुलिस को धमकी दी है कि अगर उन्होंने उसका चालान काटा तो वह आत्महत्या कर लेगी। 

घटना शनिवार (14 सितंबर) की है। दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास एक स्कूटी पर सवार महिला को ट्रैफिक पुलिस ने रोका। ट्रैफिक पुलिस के रोके जाने पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। दिल्ली के ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, लड़की के स्कूटी की नंबर प्लेट आधी टूटी हुई थी। ड्राइविंग करते वक्त लड़की फोन का भी इस्तेमाल कर रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं लड़की ने जो हेलमेट लगाया हुआ था उसकी बैल्ट भी नहीं बांधी थी। 

ये सब देखने के बाद जब ट्रैफिक पुलिस ने उससे चालान की बात की तो लड़की आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। ट्र्रैफिक पुलिस ने यह भी दावा किया है कि लड़की ने बदतमीजी के साथ बात की। लड़की ने ट्रैफिक पुलिस को कहा कि अगर उसको जाने नहीं दिया गया तो वह सुसाइड कर लेगी। इतना ही नहीं लड़की पुलिस वालों के सामने रोने भी लगी। लड़की के साथ तकरीबन आधे घंटे की बहस के बाद उसे जाने दिया गया। लड़की दफ्तर से घर जा रही थी।

दिल्ली पुलिस ने संशोधित मोटर वाहन कानून लागू होने के बाद पहले दिन 3,900 लोगों के चालान काटे थे 

संशोधित मोटर वाहन कानून के प्रभावी होने के बाद पहले ही दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुये दिल्ली पुलिस ने 3,900 चालान काटे थे। इनमें नशे में गाड़ी चलाने के 45 मामले थे और लापरवाही से वाहन चलाने के 557 मामले शामिल थे। 

संसद ने जुलाई में मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया था, जो सड़क सुरक्षा नियमों को कड़ा करने का प्रयास है। सड़क सुरक्षा में सुधार के प्रयास के तहत इस कानून में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है और जुर्माने एवं चालान की राशि काफी बढ़ा दी गई है। यह कानून एक सितंबर से पूरे देश में लागू हो गया है।

टॅग्स :मोटर व्हीकल एक्टदिल्लीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'