लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में स्कूल के टॉयलेट में क्वारंटाइन किया गया आदिवासी परिवार, शौचालय में खाना खाते तस्वीर वायरल, ट्रेंड हुआ- 'शिवराज_शर्म_करो'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 5, 2020 14:34 IST

कांग्रेस ने आदिवासी परिवार के टॉयलेट में खाने खाते तस्वीर वायपल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। सिंधिया ने 2020 के मार्च में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन के मुताबिक आदिवासी परिवार के प्राइमरी स्कूल में रहने का पूरा इंतजाम किया गया था।कांग्रेस ने तस्वीर वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान की आलोचना की है।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक आदिवासी परिवार को स्कूल के टॉयलेट में क्वारंटाइन किया गया है। जिसकी तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो गई है। गुना जिला के देवीपुरा गांव में सहारिया आदिवासी परिवार को कथित तौर पर एक स्कूल के टॉयलेट में क्वारंटाइन रखने पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान की आलोचना हो रही है। ट्विटर पर हैशटैग #शिवराज_शर्म_करो ट्रेंड कर रहा है। मध्य प्रेदश कांग्रेस की अधिकारिक पेज ने भी इस हैशटैग के समर्थन वाले दो ट्वीट को रिट्वीट किया है। 

बताया जा रहा है कि राजगढ़ जिले से लौटे इस परिवार के साथ ऐसा किया गया है। टॉयलेट में खाने की थाली के साथ परिवार के मुखिया भैया लाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को लेकर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, "यह गुना की एक तस्वीर है, जहां एक परिवार को टॉयलेट में में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जो लोग हर किसी मुद्दे पर सड़कों पर उतरने की धमकी देते थे, वो लोगों की नजरों से उतर गए हैं। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

जानिए प्रशासन ने क्या कहा है? 

इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भैया लाल सहारिया, अपनी पत्नी भूरी बाई और दो बेटों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव देवीपुरा लौटे थे। ग्रामीणों ने उन्हें तब तक गांव में घुसने देने से इनकार कर दिया जब तक कि इस पूरे परिवार का कोरोना वायरस टेस्ट नहीं हो जाता। स्थानीय प्रशासन के अनुसार परिवार को रात प्राइमरी स्कूल में बिताने के लिए कहा गया था। 

जिला प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि गांव वालों ने जब गांव में सहारिया के परिवार को आने से मना कर दिया तो हमने उसे स्कूल में रहने के लिए कहा था। प्रशासन की ओर अधिकारिक बयान में बताया गया है कि भैया लाल सहारिया ने स्कूल में शराब पीने के बाद अपनी पत्नी से झगड़ा किया था और खाने की थाली लेकर टॉयलेट में चला गया था। ठीक उसी दौरान धिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और तस्वीर लेकर हमे भेजी। 

प्रशासन का कहना है कि परिवार के लिए स्कूल परिसर के अंदर ठहरने का उचित इंतजाम किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील