लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के मंत्री ने कांग्रेस के ही किसान नेता को दुत्कारा फिर बेइज्जत कर दफ्तर से निकलवाया बाहर, चर्चा में आया वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 21, 2020 10:05 IST

किसान नेता शैलेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि मंत्री पीसी शर्मा ने उन्हें जेल में बंद करने की धमकी भी दी है। शैलेंद्र वर्मा ने कहा, मैं किसानों की समस्या लेकर वहां उनसे बात करने गया था लेकिन वह मुझपर ही चिल्लाने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूज एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि शैलेंद्र वर्मा को जबरन हरदा के कलेक्ट्रेट ऑफिस से निकाला गया है।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार अपने ही नेताओं से परेशान चल रही है। इसका ताजा मामला उस वक्त देखने को मिला, जब राज्य किसान कांग्रेस के महासचिव शैलेंद्र वर्मा शिकायत लेकर राज्य सरकार में मंत्री पीसी शर्मा के पास गए थे। मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस के महासचिव शैलेंद्र वर्मा के बीच कुछ बातचीत हुई उसके बाद पीसी शर्मा ने उनको दुत्कार दिया। जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हुई और फिर मंत्री पीसी शर्मा सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र वर्मा को धक्का देकर बाहर करने लगे। इस दौरान  शैलेंद्र वर्मा जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, कि उन्हें मारा जा रहा है, उनके साथ गलत हो रहा है। पीसी शर्मा हाय..हाय। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने शैलेंद्र वर्मा को टांगकर बाहर निकाल दिया। ये पूरा वारदात हरदा के कलेक्ट्रेट ऑफिस में हुई, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी वीडियो को शेयर किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि शैलेंद्र वर्मा को जबरन हरदा के कलेक्ट्रेट ऑफिस से निकाला गया है। शैलेंद्र वर्मा ने इस घटना के बाद मंत्री पीसी शर्मा पर आरोप लगाए कि उन्होंने उनके साथ गलत बर्ताव किया है। 

शैलेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि मंत्री पीसी शर्मा ने उन्हें जेल में बंद करने की धमकी भी दी है। शैलेंद्र वर्मा ने कहा, मैं किसानों की समस्या लेकर वहां उनसे बात करने गया था लेकिन वह मुझपर ही चिल्लाने लगे। 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन