हॉस्पिटल में कांग्रेस की विधायक 'मैडम' ने पुलिस वालों के साथ किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2019 10:54 AM2019-07-20T10:54:38+5:302019-07-20T10:54:38+5:30
मुंबई की यह महिला विधायक पहले भी विवादों में आ चुकी हैं। जल संसाधन को लेकर अधिकारियों से बैठक के वक्त कांग्रेस के ढेरों समर्थकों की मौजूदगी में यशोमती ठाकुर ने ना सिर्फ अधिकारियों को अपशब्द बोले थे बल्कि तोड़-फोड़ भी की थी।
महाराष्ट्रकांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और तिवसा से विधायक यशोमती ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यशोमती ठाकुर हॉस्पिटल में पुलिस वालों के साथ हंगामा करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में पुलिस वालों को साथ विधायक अपशब्द भी कह रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के आते ही लोगों ने विधायक की काफी आलोचना की है।
यशोमती ठाकुर शुक्रवार(19 जुलाई) को सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में गई थीं। इस अस्पताल में वो कर्नाटक कांग्रेस के विधायक श्रीमंत पाटिल से मुलाकात करने की कोशिश कर रही थीं। जब उन्होंने स्पताल प्रबंधन से पूछा कि जब यहां कार्डियक यूनिट नहीं है तो हृदय की बीमारी का इलाज कैसे किया जा रहा है?
#WATCH Mumbai:Altercation b/w
— ANI (@ANI) July 19, 2019
Maharashtra Congress Working Pres Yashomati Thakur&police at St George’s Hospital where she tried to meet K'taka Congress MLA Shrimant Patil. She asks hospital admn 'how's he being treated for cardiac ailment when hospital doesn't have cardiac unit? pic.twitter.com/qMCNRleRgM
इसी के बाद पुलिस वालों के साथ यशोमती ठाकुर का विवाद हो जाता है। यशोमती ठाकुर को एक महिला पुलिसकर्मी समझाने की कोशिश करती है तो वह उससे कहती हैं, 'मुझे टच मत करो। मुझसे बहस मत करो, मैं अपने विधायक को देखना चाहती हूं।' इस बीच वह अस्पताल प्रबंधन के एक शख्स का हाथ पकड़ लेती हैं, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हाथ छुड़वाकर उन्हें दूर करते हैं।
पुलिस वाले यशोमती ठाकुर से निवेदन करते हैं कि वो अस्पताल से चली जाएं लेकिन वो किसी की एक नहीं सुनती हैं। वो कहती हैं- नहीं जाउंगी। यशोमती ठाकुर इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं। जल संसाधन को लेकर अधिकारियों से बैठक के वक्त कांग्रेस के ढेरों समर्थकों की मौजूदगी में यशोमती ठाकुर ने ना सिर्फ अधिकारियों को अपशब्द बोले थे बल्कि तोड़-फोड़ भी की थी।