24 साल की लड़की का वजन केवल 20 किलो! लेकिन ऐसा क्यों, चीन की इस दर्दनाक कहानी ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है

By विनीत कुमार | Published: November 2, 2019 04:12 PM2019-11-02T16:12:24+5:302019-11-02T16:12:24+5:30

चीन की इस लड़की की कहानी ने सोशल मीडिया सहित पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस लड़की का नाम वू हुयान है। इसकी उम्र 24 साल है।

Chinese poor girl Survived On Just Rs 21 Per Day stoy went viral Receives 80 Lakh In Donations | 24 साल की लड़की का वजन केवल 20 किलो! लेकिन ऐसा क्यों, चीन की इस दर्दनाक कहानी ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है

चीन की इस लड़की की दर्दनाक कहानी हुई वायरल

Highlightsचीन की 24 साल की लड़की वू हुयान की कहानी पूरी दुनिया में वायरल हुईबीमार भाई के इलाज के लिए पैसे बचाते हुए खुद हुई बीमार, केवल चावल और मिर्च खाती थी लड़की

चीन की बात आते ही चमचमाता बीजिंग शहर, साफ-सुथरी सड़कें और काम करते लोगों की छवि दिमाग में सबसे पहले आती है। हालांकि, अब चीन की 24 साल की एक लड़की की कहानी पूरी दुनिया में वायरल हो रही है जो एक अलग तस्वीर पेश कर रही है।

चीन की इस लड़की की कहानी ने सोशल मीडिया सहित पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस लड़की का नाम वू हुयान है। चीनी मीडिया के अनुसार इस लड़की को अक्टूबर महीने के शुरू में सांस लेने में परेशानी की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन फिर जो बातें सामने आई, उसने कई लोगों की आंखे नम कर दी।

चीन की 24 साल की लड़की वू हुयान की क्या है कहानी

वू हुयान दरअसल चीन के गुइयांग शहर की रहने वाली लड़की है। बीबीसी के अनुसार इस लड़की की लंबाई 4.5 फीट (137 सेंटीमीटर) है और वजन केवल 20 किलो है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसे हृदय और किडनी से जुड़ी समस्या है। दरअसल, वह पिछले कई सालों से बहुत कम और केवल चावल और मिर्च खा रही थी।

वू ऐसा इसलिए कर रही थी क्योंकि उसका भाई बीमार है और उसके इलाज के लिए वह पैसे बचा रही थी। वू का भाई मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। वू की उम्र जब 4 साल थी तभी उसकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद वू जब स्कूल में थी, तब उसके पिता की भी मृत्यु हो गई थी। माता-पिता के निधन के बाद वू और उसके भाई की देखभाल दादी और बाद में उसके एक अंकल-ऑन्टी ने की।

वू की अंकल भी उसे केवल हर महीने 42 डॉलर (29,00 रुपये) ही दे पाते थे। इसमें ज्यादातर पैसे केवल वू के भाई के इलाज में खर्च हो जाते थे। ऐसे में वू अपने लिए हर रोज के हिसाब से खाने के लिए केवल 21 रुपये बचा पाती थी। ज्यादातर समय वू चावल और मिर्च ही खाती थी।

मामला सामने आने के बाद मदद के लिए बढ़े हाथ

वू हुयान के संघर्ष की कहानी के बारे में जानने के बाद अब पूरी दुनिया से कई लोग मदद के लिए आगे आये हैं। करीब एक हफ्ते में ही बड़ी मात्रा में चंदा आने लगे और विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक करीब 114,000 डॉलर (80.8 लाख रुपये) वू के लिए आ चुके हैं।

पूरी दुनिया में इस खबर के छाने के बाद चीनी अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया। चीनी अधिकारियों ने एक बयान जारी कर बताया, वू हुयान को कम से कम 300-700 युवान (3000 से 7000 रुपये) सरकार की ओर से दी जाने लगी है। उसे इमरजेंसी रिलीफ फंड के तहत 20,000 युवान (करीब 2 लाख रुपये) भी दिये जाएंगे।

Web Title: Chinese poor girl Survived On Just Rs 21 Per Day stoy went viral Receives 80 Lakh In Donations

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chinaचीन