चीनी शख्स को 20 साल से आ रहे थे पीरियड्स, डॉक्टरों के पास पहुंचा तो अंडाशय और गर्भाशय का भी पता चला

By अनिल शर्मा | Published: July 10, 2022 01:17 PM2022-07-10T13:17:35+5:302022-07-10T13:21:49+5:30

33 वर्षीय चेन ली (बदला हुआ नाम) जो जन्म से एक पुरुष के रूप में पहचाना गया, डॉक्टरों ने क्रोमोसोम विश्लेषण परीक्षण के बाद उसे जैविक रूप से महिला होने की बात कही।

Chinese man suffering from urination problem having ovaries uterus and periods | चीनी शख्स को 20 साल से आ रहे थे पीरियड्स, डॉक्टरों के पास पहुंचा तो अंडाशय और गर्भाशय का भी पता चला

चीनी शख्स को 20 साल से आ रहे थे पीरियड्स, डॉक्टरों के पास पहुंचा तो अंडाशय और गर्भाशय का भी पता चला

Highlightsचीनी शख्स को 20 साल से पीरियड्स आ रहे हैं जिसे वह पेशाब में खून की समस्या समझ रहा थाएक चेक-अप के दौरान यह पता चला कि ली में महिला सेक्स क्रोमोसोम थेडॉक्टरों ने बताया कि वह एक आदमी के रूप में अपना जीवन जी सकता है, लेकिन वह प्रजनन नहीं कर सकता

एक चीनी शख्स को 20 साल से पीरियड्स आ रहे थे लेकिन वह उसे पेशाब में खून आने की समस्य मानकर चल रहा था। लेकिन जब डॉक्टरों के पास पहुंचा तो उसे हैरान कर देनेवाली बातें पता चलीं। डॉक्टरों ने उस चीनी शख्स को बताया कि पेशाब में जो खून आ रहा थे, दरअसल उसे पीरियड्स आ रहे थे। यही नहीं डॉक्टरों ने यह भी बताया कि उसके शरीर में अंडाशय और गर्भाशय भी हैं। यह सच जानकर चीनी शख्स के होश उड़ गए।

33 वर्षीय चेन ली (बदला हुआ नाम) जो जन्म से एक पुरुष के रूप में पहचाना गया, डॉक्टरों ने क्रोमोसोम विश्लेषण परीक्षण के बाद उसे जैविक रूप से महिला होने की बात कही। दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के ली ने अपने अनियमित पेशाब को ठीक करने के लिए यौवन के दौरान एक ऑपरेशन कराया था जिसके बाद से उसे पेशाब में खून और पेट में तकलीफ होने लगी।

पेशाब में खून जब आते थे तो ली का पेट दर्द चार घंटे से अधिक समय तक बना रहा करता था। एक डॉक्टर ने उसे एपेंडिसाइटिस कराने को कहा। ली ने इसे तो कराया, हालांकि बीमारी बदस्तूर जारी रही। पेशाब में खून आना बंद नहीं हुआ और ना ही दर्द। पिछले साल, एक चेक-अप के दौरान यह पता चला कि ली में महिला सेक्स क्रोमोसोम थे। एक अन्य मेडिकल जांच से पता चला कि उसके पास गर्भाशय और अंडाशय सहित महिला प्रजनन अंग भी हैं।

पुरुष सेक्स हार्मोन एण्ड्रोजन के स्तर औसत से नीचे थे, जबकि महिला सेक्स हार्मोन और डिम्बग्रंथि गतिविधि के स्तर स्वस्थ वयस्क महिलाओं में पाए गए लोगों के बराबर थे। अंततः यह पता चला कि ली का जन्म इंटरसेक्स में हुआ था, जिसमें नर और मादा दोनों प्रजनन अंग थे। इसका मतलब यह हुआ कि उसके पेशाब में खून और पेट में दर्द मासिक धर्म के कारण होता था।

ली के लिए यह खोज परेशान करने वाली थी और उन्होंने अपनी मादा प्रजनन अंगों को हटाने का फैसला किया। पिछले महीने एक विशेषज्ञ अस्पताल में उनकी तीन घंटे की सर्जरी हुई थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने डॉक्टर के हवाले से कहा, "इस बिंदु से, वह एक आदमी के रूप में अपना जीवन जी सकता है, लेकिन वह प्रजनन नहीं कर सकता क्योंकि उसके अंडकोष शुक्राणु पैदा नहीं कर सकते।" 

लुओ ने कहा कि इस स्थिति का अक्सर किसी की किशोरावस्था में ही पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस स्थिति का किसी के शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है, लेकिन इससे मनोवैज्ञानिक आघात हो सकता है।

बता दें कि पिछले साल मार्च में, चीन में एक 25 वर्षीय महिला का भी पुरुष गुणसूत्रों के साथ पैदा होने का पता चला था। महिला डॉक्टर के पास टखने की समस्या लेकर पहुंची थी जिसके बाद जांच में उसके पुरुष गुणसूत्रों के साथ पैदा होने का पता चला। उस महिला ने बताया था कि उसे कभी भी माहवारी नहीं हुई और इस बात को वह शर्मिंदा के कारण लोगों से छुपा कर रखती रही।

Web Title: Chinese man suffering from urination problem having ovaries uterus and periods

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chinaचीन