2008 के बाद नहीं देखे गए चीन के समुद्री गाएं, शोधकर्ताओं ने किया विलुप्त होने का दावा

By आजाद खान | Published: August 28, 2022 02:59 PM2022-08-28T14:59:50+5:302022-08-28T15:05:17+5:30

शोधकर्ताओं का कहना है कि केवल चन्द लोगों ने डगोंग को देखने की पुष्टी की है, लेकिन उनके पास इसके कुछ प्रमाण नहीं है।

China sea cows Dugong dugon not seen after 2008 researchers claim extinction Royal Society Open Science ADW | 2008 के बाद नहीं देखे गए चीन के समुद्री गाएं, शोधकर्ताओं ने किया विलुप्त होने का दावा

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (Both)

Highlightsचीन में पाई जाने वाली समुद्री गाएं अब गायब हो गए है। 2008 के बाद इनको देखा नहीं गया है। ऐसे में इनके विलुप्त हो जाने की बात सामने आ रही है।

Viral News: एक नए शोध की अगर माने तो समुद्री स्तनपायी डगोंग (Dugong) जो चीन मे पाए जाते थे, वे अब विलुप्त हो गए हैं। डगोंग (Dugong dugon) जिसे आम तौर समुद्री गाय कहा जाता है, कुछ सालों से चीन के पास वाले समुद्र में दिखाई नहीं दे रहे है।

नए शोध में यह खुलासा हुआ है कि इनकी संख्या 1960 में बहुत ज्यादा थी। लेकिन 2008 के बाद इनके मौजूद होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह गाएं दुनिया से विलुप्त हो गए हैं। 

शोध में क्या पता चला 

रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल (Royal Society Open Science) में प्रकाशित शोध में यह जानकारी दी गई है कि 1960 में डगोंग (Dugong) की संख्या बहुत ज्यादा थी। लेकिन 1975 के बाद से ही उनकी संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है। 2008 में भी इन्हें खोजने की कोशिश की गई थी लेकिन वे उस समय भी नहीं मिले थे। 

ऐसे में वैज्ञानिकों द्वारा 2000 में भी इनको खोजा गया था, लेकिन तब भी इनका कोई प्रमाण नहीं मिला था। हाल ही में वैज्ञानिकों की एक टीम ने मछुआरों की मदद से इनको तलाश करने की कोशिश की थी, लेकिन उनके इनका कोई भी प्रमाण नहीं मिला है। 

अभी तक किसी ने इन्हें नहीं देखा है

इसके आधार पर शोधकर्ताओं का कहना है कि हाल में ही इनकी संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि शायद अब ये हमेशा के लिए गायब हो गए है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि पिछले पांच सालों में कुछ लोगों ने ही इन्हें देखने का दावा किया है। हालांकि इस दावे का अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिल पाया है। 

वहीं कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि डंगोंग के उत्तरी दक्षिण चीन सागर में इनके जिन्दा रहने और पाए जाने के कुछ संभवाना अभी भी बाकी है। 

डगोंग (Dugong) के बारे में जरूरी जानकारी

आपको बता दें कि डगोंग का शरीर मोटा और चौड़ा होता है उसका चेहरा लटका हुआ होता है। इसकी पूंछ डॉल्फिन की तरह चपटी और झुकी होती है और यह करीब 13 फीट लंबा होता है। अगर इनके वजन की अगर बात करें तो एक डगोंग का वजन 400 किलो से भी ज्यादा हो सकता है। 

 मिशिगन यूनिवर्सिटी के एनिमल डाइवर्सिटी वेब (ADW) के अनुसार, ये देखमें मैनेटेस जैसे लगते है जिन्हें हम समुद्री गायों के तौर पर जानते है। डगोंग पूर्वी अफ्रीका से वानुअतु तक, उथले उष्णकटिबंधीय समुद्र में रहते हैं।

इन्हें समुद्री गाएं इसलिए कहते है क्योंकि यह गायों की तरह समुद्र मे घास चरते है और ये एकमात्र ऐसे समुद्री स्तनधारी हैं जो शाकाहारी हैं। ऐसे में इनके अचानक इस तरीके से गायब हो जाने पर वैज्ञानिकों में भी हैरानी है। 

Web Title: China sea cows Dugong dugon not seen after 2008 researchers claim extinction Royal Society Open Science ADW

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे