लाइव न्यूज़ :

वीडियोः पत्नी की याद में छतरपुर के शख्स ने 1.5 करोड़ लगाकर बनवाया राधा कृष्ण मंदिर, कहा- अपनी 32 साल की पूरी तनख्वाह इसमें लगा दी

By अनिल शर्मा | Updated: May 24, 2023 13:42 IST

डॉ बी.पी. चन्सौरिया की मानें तो इस मंदिर को आकार राजस्थान के कलाकारों ने दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कलाकारों ने इस मंदिर को भव्य रूप दिया है। चन्सौरिया ने कहा कि मंदिर लगभग तैयार हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देछतरपुर के रहने वाले डॉ बी.पी. चन्सौरिया की पत्नी वंदना चन्सौरिया ने ख्वाहिश थी कि चित्रकुट में राधा-कृष्ण का एक मंदिर हो।इस मंदिर के निर्माण में पूरे 6 साल का वक्त लगा है। चन्सौरिया ने कहा कि अपनी 32 साल की पूरी तनख्वाह इसमें लगा दी है, इसमें अनुमानित 1.5 करोड़ की लागत आई है।

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की याद में ताजमहल तो नहीं लेकिन मंदिर जरूर बनवा दिया। वह भी अपनी जीवनभर की पूरी कमाई लगाकर। इस मंदिर के निर्माण में पूरे 6 साल का वक्त लगा है। 

दरअसल छतरपुर के रहने वाले डॉ बी.पी. चन्सौरिया की पत्नी वंदना चन्सौरिया ने ख्वाहिश थी कि चित्रकुट में राधा-कृष्ण का एक मंदिर हो। पत्नी ने जिस साल अपनी यह इच्छा जाहिर की, उसी साल उनका देहांत हो गया। हालांकि पति  डॉ बी.पी. चन्सौरिया ने पत्नी की ख्वाहिशों को मरने नहीं दिया। उनकी ख्वाहिश को मूर्त रूप देने की ठानी और मंदिर निर्माण में लग गए।

डॉ बी.पी. चन्सौरिया बताते हैं कि पत्नी के प्रतीक के रूप में मैंने राधा-कृष्ण का मंदिर बनाने का 13 मई 2017 को संकल्प लिया था। उन्होंने बताया कि अपनी 32 साल की पूरी तनख्वाह इसमें लगा दी है। इसमें अनुमानित 1.5 करोड़ की लागत आई है।

डॉ बी.पी. चन्सौरिया की मानें तो इस मंदिर को आकार राजस्थान के कलाकारों ने दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कलाकारों ने इस मंदिर को भव्य रूप दिया है। चन्सौरिया ने कहा कि मंदिर लगभग तैयार हो चुका है। थोड़े बहुत काम बाकी हैं। 

टॅग्स :Madhya Pradeshchhatarpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो