लाइव न्यूज़ :

चेन्नई के बस स्टॉप पर कॉलेज की लड़कियों ने मचाया गजब बवाल, जमीन पर गिरा-गिराकर एक दूसरे को पीटा, वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2022 09:40 IST

चेन्नई में छात्राओं के बीच झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बस स्टॉप पर कॉलेज की लड़कियों के गुटों के बीच झगड़े का वीडियो 26 अप्रैल का है।

Open in App

चेन्नई: चेन्नई में कॉलेज की दो छात्राओं के बीच एक बस स्टॉप पर किसी बात पर बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। आलम ये हुआ कि लड़कियां एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर मारने लगीं। साथ ही इसमें कई और दूसरी लड़कियां भी शामिल हो गईं और अफरातफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आई जानकारी के लड़कियों के बीच मारपीट की ये घटना 26 अप्रैल (मंगलवार) की है।

कॉलेज की छात्राएं उत्तरी चेन्नई के न्यू वाशरमैनपेट में एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो छात्राओं के बीच बहस छिड़ गई। हैरानी की बात यह है कि बस स्टॉप पर ही यह  छात्राओं के गुटों के बीच पूरी तरह से मारपीट में बदल गया।

इस पूरी घटना को देखकर वहां खड़े अन्य लोग भी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए हस्तक्षेप की भी कोशिश की पर वे असफल रहे। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि छात्राएं जमीन पर एक दूसरे को गिरा रही हैं और लड़ रही हैं।

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी गश्त पर थे। उन्होंने लड़ाई देखी और झगड़े में शामिल लड़कियों के गुट को अलग किया। इसके बाद छात्राओं को चेतावनी देकर जाने दिया गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल