होटल के कमरे में यौन संबंध बना रहा था कपल, तभी हुआ कुछ ऐसा कि हो गई गर्लफ्रेंड की मौत
By राहुल मिश्रा | Published: July 5, 2018 08:31 AM2018-07-05T08:31:31+5:302018-07-05T08:31:31+5:30
दक्षिण मुंबई के कोलाबा में एक इस्राइली नागरिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज़ किया गया है।
मुंबई: दक्षिण मुंबई के कोलाबा में एक इस्राइली नागरिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज़ किया गया है। इस्राइली नागरिक पिछले साल कोलाबा के ही एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा था, जहां उसकी गर्लफ्रेंड मृत पाई गई थी।
मामला पिछले साल का है जब यहां एक होटल में 23 वर्षीय ओरिरोन यकोव अपनी गर्लफ्रेंड के साथ साथ यौन संबंध बना रहा था। इसी दौरान लड़की की गर्दन में तेज दबाब के कारण उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है जिसके बाद इस्राइली नागरिक ओरिरोन यकोव के खिलाफ सोमवार को गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपी की 20 वर्षीय प्रेमिका भी इस्राइली नागरिक थी।
यह घटना पिछले साल मार्च में उस समय हुई जब भारत दौरे पर आए यकोव और महिला एक पर्यटक दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के एक होटल में रुके थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार होटल के कमरे में यौन संबंध बनाते समय यकोव ने गर्लफ्रेंड की गर्दन पर पर इतना दबाव बना दिया कि उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।