लाइव न्यूज़ :

Video: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया था पिंजरा, मुर्गी चुराने के लालच में फंस गया होमो सेपियन्स, देखें यहां

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2023 18:04 IST

लोगों ने पिंजरे में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण को पिंचरे से बाहर निकाला गया।  

Open in App
ठळक मुद्देवन विभाग ने तेंदुए के लिए जाल बिछाया था, इसके लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गे को रखा गया थालेकिन जाल में तेंदुआ नहीं बल्कि मुर्गी चुराने के चक्कर में एक इंसान फंस गयालोगों ने जाल में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

बुलंदशहर:उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया। वह पिंजरे में तेंदुए को पकड़ने के लिए चारे के रूप में बांधी गई मुर्गी को चुराने के चक्कर में पिंजरे के अंदर घुसा। जैसे ही वह मुर्गी को लेने के लिए पिंचरे के अंदर घुसा वैसे ही पिंजरा बंद हो गया और वह उसमें फंस गया। लोगों ने पिंजरे में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण को पिंजरे से बाहर निकाला गया।  

बुलंदशहर वनविभाग के एसडीओ राधेश्याम ने इस अजीबो-गरीब घटना को लेकर कहा कि हमें एक तेंदुए के बारे में सूचना मिली थी। हमने अपनी टीम के साथ खेतों में छानबीन की लेकिन जब तेंदुआ नहीं मिला तो हमने पिंजरा लगाया। पिंजरे में एक मुर्गा था और जब एक व्यक्ति ने मुर्गे को पकड़ा तो पिंजरा बंद हो गया। हमने तुरंत उसे पिंजरे से निकाला। 

वहीं पिंचरे फंसे शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गा रखा गया था पर मुर्गा चुराने के लालच में फंस गया ये होमो सेपियन्स। वनकर्मियों ने बाहर निकाला। 

वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, लालच का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र के गांव बसेंदुआ में देखने को मिला। यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, जिसमें जिंदा मुर्गा रखा था। लेकिन मुर्गे के लालच में पहुंचा एक ग्रामीण पिंजरे में फंस गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोबुलंदशहरउत्तर प्रदेशForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…