लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस 'ऐश्वर्या राय' धनबाद से देंगी एमए की परीक्षा, एडमिट कार्ड हुआ वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2022 17:42 IST

धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने एमए परीक्षा के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय जारी किया ऐश्वर्या राय की पीजी परीक्षा का प्रवेश पत्रबीबीएमकेयू ने पीजी परीक्षा में एक लड़की का एडमिट कार्ड ऐश्वर्या राय के नाम से जारी किया हैअर्थशास्त्र की छात्रा काजल कुमारी ऐश्वर्या राय के नाम से एडमिट कार्ड जारी होने पर हैरान है

धनबाद: महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा झारखंड के बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय में देने जा रही हैं। उनके नाम से एडमिट कार्य भी जारी कर दिया गया है।

मामला धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) का है। विश्वविद्यालय ने 11 अक्टूबर को होने वाले पीजी सेमेस्टर-2 का एडमिट कार्ड जारी किया है। जिसमें एक लड़की का एडमिट कार्ड ऐश्वर्या राय के नाम से जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एडमिट कार्ड वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि अर्थशास्त्र की छात्रा काजल कुमारी को जब पता चला कि पीजी सेमेस्टर-2 का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। वह अपना एडमिट कार्ड निकालने साइबर कैफे चली गयी, जहां एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट हांथ में मिलते ही वह हैरान रह गई।

एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो और नाम की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम, फोटो और हस्तांक्षर है। विश्वविधालय की गलती का खामियाजा कही उसे ना भुगतना पड़े इसे लेकर काजल काफी परेशान है।

काजल ने बताया कि उसने फॉर्म भरते समय उसने सब कुछ सही से भरा हुआ था। उसका प्रिंट आउट आज भी उसके पास है। लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो इसमें ऐश्वर्या राय का नाम, फोटो और साइन है। काजल इस बात को लेकर डरी हुई है कि कही उसे परीक्षा से वंचित ना कर दिया जाए।

मालूम हो कि बिहार के दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में भी इससे पूर्व बीए पार्ट 3 की परीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। वहीं राज्यपाल फागू चौहान की फोटो वाला एडमिट कार्ड भी जारी किया गया था।

दरभंगा विश्वविद्यालय के अलावा, मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय में भी पिछले साल एक छात्र को इसी तरह का एडमिट कार्ड जारी किया गया था। एडमिट कार्ड में फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी को पिता और बॉलीवुड स्टार सनी लियोन को मां का नाम दिया गया था।

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनझारखंडDhanbad
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो