लाइव न्यूज़ :

भारत-तिब्बत सीमा पुलिसः भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने सैनिकों को सलामी देने वाले लड़के को 2.5 लाख दिए, वीडियो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2020 22:02 IST

वीडियो में वह अपने क्षेत्र में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की एक टीम को सलामी देता नजर आ रहा है। आईटीबीपी जवानों को सलामी देते हुए नामग्याल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी साझा किया गया है। बल ने 11 अक्टूबर को अपने आधिकारिक (ट्विटर) हैंडल से इसे ट्वीट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख के उस लड़के के माता-पिता को ढाई लाख रुपये दिए हैं, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है।लद्दाख में शुशुल से गुजर रहे आईटीबीपी जवानों को सलामी देने वाला उसका एक वीडियो सामने आया।

नई दिल्लीः भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने लद्दाख के उस लड़के के माता-पिता को ढाई लाख रुपये दिए हैं, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में वह अपने क्षेत्र में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की एक टीम को सलामी देता नजर आ रहा है। आईटीबीपी जवानों को सलामी देते हुए नामग्याल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी साझा किया गया है। बल ने 11 अक्टूबर को अपने आधिकारिक (ट्विटर) हैंडल से इसे ट्वीट किया था।

चंद्रशेखर के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘नामग्याल ने उस वक्त पूरे राष्ट्र का प्यार और सम्मान हासिल कर लिया, जब लद्दाख में शुशुल से गुजर रहे आईटीबीपी जवानों को सलामी देने वाला उसका एक वीडियो सामने आया। ’’

भाजपा सांसद ने एक बयान में कहा कि नामग्याल की देशभक्ति की भावना ने लद्दाख के इस लड़के को मदद देने के लिए प्रेरित किया है, ताकि उसके सपने साकार हो सकें। उन्होंने कहा कि ‘फ्लैग ऑफ ऑनर फाउंडेशन’ के माध्यम से 2.5 लाख रुपये दिए गए हैं और इसके लिए उसके पिता के नाम एक चेक जारी किया गया है। ‘फ्लैग ऑफ ऑनर फाउंडेशन’ की स्थापना 2009 में हुयी थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लद्दाखआईटीबीपीचीनजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो