लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक ने लिखी अयोध्या डीएम को चिट्ठी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 'भगवान राम' को मिले घर

By धीरज पाल | Updated: December 28, 2018 09:22 IST

उत्तर प्रदेश के घोसी के बीजेपी के विधायक हरी नारायण राजभर ने भगवान राम के भवन का निर्माण के लिए अयोध्या के जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। विधायक ने लिखा कि भगवान राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके भवन का निर्माण करना चाहिए।

Open in App

राम मंदिर निर्माण को लेकर एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी सहित कई संगठन एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के एक विधायक ने भगवान राम को घर बनवाने के लिए एक नया तर्क दिया है। उत्तर प्रदेश के घोसी के बीजेपी के विधायक हरी नारायण राजभर ने भगवान राम के भवन का निर्माण के लिए अयोध्या के जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। विधायक ने लिखा कि भगवान राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके भवन का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि क्योंकि भगवान राम टेंट (शिविर) में रहते थे। इसलिए उनके भवन निर्माण होना चाहिए। 

बता दें कि देश की सियासत भगवान राम और हनुमान को लेकर काभी गंभीर हो गया है। हाल ही में भगवान हनुमान की जाति, कामकाज को लेकर काफी सियासत हुई। कोई इन्हें जाट बता रहा था तो कोई मुसलान। इतना ही नहीं एक बीजेपी विधायक ने उन्हें खिलाड़ी बता दिया। क्योंकि वो पहलवान थे। 

मालूम हो कि उच्चतम न्यायालय चार जनवरी को रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना हक मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है। इस मामले को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ के सामने सूचीबद्ध किया गया है।

पीठ के इस मामले में सुनवाई के लिए तीन न्यायाधीशों की पीठ का गठन करने की संभावना है। चार दीवानी वादों पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ 14 अपील दायर हुई हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया था कि 2.77 एकड़ भूमि को तीन पक्षों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर बराबर बांटा जाए।

टॅग्स :राम मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी