शादी के लिए राजस्थान से आया दूल्हा हुआ ठगी का शिकार, शादी के बाद लूटेरी दुल्हन हुई रफ्फूचक्कर

By एस पी सिन्हा | Published: December 12, 2022 07:15 PM2022-12-12T19:15:34+5:302022-12-12T19:15:34+5:30

दूल्हा भी शादी करने के लिए 1600 किमी दूर राजस्थान से बिहार आया था। मगर बिहार आकर शादी करना उसे काफी महंगा पड़ गया। घटना सुल्तानगंज थाना इलाके में हुई।

Bihar News The groom who came from Rajasthan for marriage became a victim of fraud | शादी के लिए राजस्थान से आया दूल्हा हुआ ठगी का शिकार, शादी के बाद लूटेरी दुल्हन हुई रफ्फूचक्कर

शादी के लिए राजस्थान से आया दूल्हा हुआ ठगी का शिकार, शादी के बाद लूटेरी दुल्हन हुई रफ्फूचक्कर

Highlights दूल्हा भी शादी करने के लिए 1600 किमी दूर राजस्थान से बिहार आया थाजहां लूटेरी दुल्हन ने शादी के बाद 60 हजार रुपये मांगकर रफ्फूचक्कर हो गईपुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है

पटना:बिहार के भागलपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां लूटेरी दुल्हन ने शादी के बाद 60 हजार रुपये मांगकर रफ्फूचक्कर हो गई। दूल्हा भी शादी करने के लिए 1600 किमी दूर राजस्थान से बिहार आया था। मगर बिहार आकर शादी करना उसे काफी महंगा पड़ गया। घटना सुल्तानगंज थाना इलाके में हुई। राजस्थान के रायपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने दलाल के जरिए शादी तय किया। 

बताया जाता है कि दलाल ने शादी के लिए युवक और उसके पूरे परिवार को सुल्तानगंज बुलाया। उसने युवक को बताया कि लड़की वाले गरीब हैं, यह कहकर इस बात पर राजी करा लिया कि लड़की पक्ष के खर्च को भी लड़के वाले वहन करेंगे। दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद दूल्हा सुल्तानगंज बारात लेकर पहुंचा। दूल्हा जब पहुंचा तो देखा कि शादी की कोई तैयारी नहीं हुई थी। 

शादी के लिए मंडप तक नहीं बनाया गया है। दुल्हन पक्ष की तरफ से बताया गया कि पैसे की कमी के कारण शादी जमालपुर के एक मंदिर में कराई जा रही है। फिर दूल्हे ने दुल्हन की मांग में मंदिर में सिंदुर भरा और शादी हो गई। इसके बाद फिर सरातियों में से एक ने दूल्हे से 60 हजार रुपये मांगे और कहा कि विदाई के लिए कुछ सामान खरीदना है। 

युवक से रुपये मिलते ही दुल्हन पक्ष का एक व्यक्ति गायब हो गया। जिसके बाद उसकी तलाश में खुद दूल्हा और उसके परिजन निकले तो दुल्हन को मौका मिल गया और वह भी भाग गई। धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष के ज्यादातर लोग खिसक गए। शादी में केवल दुल्हन का पिता और बड़ी बहन ही बचे थे। 

जब दुल्हन भाग गई तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने अपने रुपये मांगे। उस समय पता चला कि दुल्हन का पिता और बहन नकली हैं। दूल्हा समझ गया था कि वह ठगी का शिकार हो गया और वह भी राजस्थान चला गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
 

Web Title: Bihar News The groom who came from Rajasthan for marriage became a victim of fraud

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे