लाइव न्यूज़ :

Bihar Crisis: शंखनाद! पहले दी पंख, अब देंगे उड़ान, चाणक्य मतलब बिहार, बिहारी मतलब चाणक्य..., लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव का ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2022 21:33 IST

Bihar Crisis:  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की दो पुत्रियां ने मंगलवार को रोचक व तंज भरे ट्वीट किए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार को महान राजनीतिज्ञ चाणक्य का पर्याय बताया।भोजपुरी गाना ‘लालू बिना चालू बिहार ना होई’ का वीडियो साझा किया।‘राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं, लालटेनधारी।’

पटनाः बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की दो पुत्रियां ने मंगलवार को रोचक व तंज भरे ट्वीट किए। एक बेटी ने अपने ट्वीट में संकेत दिया कि बिहार में सरकार बदलने वाली है, तो दूसरी ने बिहार को महान राजनीतिज्ञ चाणक्य का पर्याय बताया।

रोहिणी आचार्य ने अपने एक ट्वीट में भोजपुरी गाना ‘लालू बिना चालू बिहार ना होई’ का वीडियो साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं, लालटेनधारी।’ लालटेन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का चुनाव चिह्न है। आचार्य ने अपने पिता को ‘किंगमेकर’ करार देते एक पोस्टर भी साझा किया है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ सत्ता की भूख, पूरे देश से एक दिन भाजपा को ले डूबेगी।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा के लोगों ने हमें ‘डीपी’ बदलने को कहा था, हम लालूवादियों ने सरकार ही बदल दी।’’

लालू यादव की सबसे छोटी पुत्री राज लक्ष्मी यादव ने ट्विटर पर अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर लगाई है जिसमें वह अपने बच्चों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ शंखनाद! पहले दी पंख, अब देंगे उड़ान। चाणक्य मतलब बिहार, बिहारी मतलब चाणक्य। फर्जी चाण्क्यगिरी बिहार के बाहर चलाइयेगा। बोले बिहार- तेजस्वी भवः सरकार।’’ 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनासिंगापुरतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा