BHU में हुई गिरफ्तारी के विरोध में छात्र ने डिग्री लेने से किया मना, कहा- देश को बांटने वाले कानून के खिलाफ हूं, देखें वायरल वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2019 10:33 IST2019-12-25T10:33:57+5:302019-12-25T10:33:57+5:30
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रों का आरोप है कि बनारस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 69 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि बनारस के प्रदर्शन में किसी भी प्रकार की कोई हिंसा नहीं हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी की है।

BHU में हुई गिरफ्तारी के विरोध में छात्र ने डिग्री लेने से किया मना, कहा- देश को बांटने वाले कानून के खिलाफ हूं, देखें वायरल वीडियो
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बीते दिन 101वें दीक्षांत समारोह में एमए हिस्ट्री ऑफ आर्ट के छात्र रजत सिंह ने डिग्री लेने से मना कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छात्र रजत सिंह के मुताबिक उन्होंने डिग्री इसलिए नहीं लिया क्योंकि वह नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं। रजत सिंह ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में छात्र रजत सिंह कहते दिख रहे हैं कि हम ऐसे सभी सांप्रदायिक कानून का विरोध करते हैं जो विघटनकारी हैं। रजत सिंह ने कहा, ''मैंने अपनी डिग्री इसलिए नहीं ली क्योंकि 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में में बहुत सारे छात्र गिरफ्तार किए गए हैं। मैं उन गिरफ्तारियों का विरोध करता हूं। इस सांप्रदायिक कानून का विरोध करता हूं। मैं देश को बांटने वाले हर कानून का विरोध करता हूं।''
This is not about a degree but about students who couldn't take degree because of Yogi Governments agenda to curtail Freedom of Expression.
— Rajat Singh (@rsingh1310) December 24, 2019
Remember 69 people are in Jail in Varanasi. https://t.co/2db7pitvDD
रजत सिंह के वीडियो को बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी किया शेयर
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोधी बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी रजत सिंह के वीडियो को शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओनिर ने रजत सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"शानदार...काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ने स्टेज पर अपनी डिग्री लेने से मना कर दिया क्योंकि उसके 69 साथियों को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए 19 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया"।
Well done ... #BHU student refuses to take his degree on stage to show solidarity with the 69 protesters (around 35 from BHU) arrested by UP police in the protests against CAA on 19 December.#IndiaAgainstCAA_NRCpic.twitter.com/b5adbXuCCB
— Onir (@IamOnir) December 24, 2019
देखें प्रतिक्रिया
Rajat Singh, student of BHU refused to accept his Masters degree in protest against CAA.
— JAC_BHU (@JacBHU) December 24, 2019
He said - "I can not accept my degree when 70 students are in jail".#CAA_NRCProtests#NRC_CAA_Protests@Mdzeeshanayyub@Akhil1490@Vidyut@kabira_tweeting@_YogendraYadav@HasibaAminpic.twitter.com/3Y5cinD2Nj
BHU student, Rajat Singh (M.A in History of Arts), did not take his degree at convocation,2019 because his friends are jailed for protesting peacefully against CAA-NRC.#ReleaseBHUstudentspic.twitter.com/AGwb4HdFmf
— Rashmi (@Rashmi99574804) December 24, 2019
WATCH: A student of MA at BHU refuses to take his degree at the convocation ceremony in protest against the violence and arrests of students in the wake of CAA protests.
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) December 24, 2019
Rajat Singh says he did so as he is totally against the move of the administration!
We need more like him! pic.twitter.com/30BI1r3x5V
Listen in to RAJAT SINGH ,BHU Student who refused to take his masters degree in solidarity with 69 people including his classmates, arrested by police during peaceful protest against CAA&NRC.#CAA_NRCProtests#NRC_CAA_Protest@pankhuripathak@khanumarfa@Ms_Aflatoon@ReallySwarapic.twitter.com/M0pndNpcs0
— Avinash Ojha (@iavinashojha) December 24, 2019