लाइव न्यूज़ :

जंगल में भालू को मिला गो प्रो कैमरा, उसके बाद जो हुआ आंखो पर यकीन नहीं होगा

By वैशाली कुमारी | Updated: October 4, 2021 16:51 IST

वायरल वीडियो में भालू ने जो हरकतें की उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाओगे। दरअसल बर्फीले इलाके में रहने वाले भालू को एक गो प्रो कैमरा मिलता है तो वह उसे जानने की प्रक्रिया के दौरान ना सिर्फ कैमरे को ऑन कर देता है बल्कि उससे एक वीडियो भी बना लेता है।

Open in App
ठळक मुद्देमजेदार वीडियो को ट्विटर पर @NE0NGENESlS नाम के यूजर ने शेयर कियावीडियो वायरल होते ही इसे 16 लाख व्यूज, 1 लाख 84 हजार से अधिक लाइक्स और 27 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं

इंसानों की तरह जानवर भी किसी नई चीज को देखकर उत्सुक हो जाते हैं। उन्हें भी अपने आस पास की चीजों को समझना और किसी नई चीज के बारे में जानना अच्छा लगता है। एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब एक भालू ने जंगल की दुनियां से अलग चीज को देखा। जंगल या बर्फीले इलाकों में पेड़ पौधों और चट्टानों के और क्या मिल सकता है? जंगल में सभी जीव जंतु इन्हीं चीजों के आदी हैं और रोजाना इन्हीं के बीच अपना समय काटते हैं।

ऐसे में जब कोई अनजानी और रोचक चीज जंगल में पड़ी मिले तो जानवरों में इसे लेकर रुचि तो आनी ही थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, वायरल वीडियो में भालू ने जो हरकतें की उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाओगे। दरअसल बर्फीले इलाके में रहने वाले भालू को एक गो प्रो कैमरा मिलता है तो वह उसे जानने की प्रक्रिया के दौरान ना सिर्फ कैमरे को ऑन कर देता है बल्कि उससे एक वीडियो भी बना लेता है।

इस दिलचस्प और मजेदार वीडियो को ट्विटर पर @NE0NGENESlS नाम के यूजर ने शेयर किया। कैप्शन में लिखा ‘दोस्तों… भालू को एक गो प्रो मिला और उसने ऑन कर दिया।’ वीडियो वायरल होते ही इसे 16 लाख व्यूज, 1 लाख 84 हजार से अधिक लाइक्स और 27 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं।

वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कैसे भालू राजा इस अनजानी चीज को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मजाल है कि उन्हें कुछ समझ आए। बहुत मसक्कत करने के बाद भी कुछ समझ नहीं आया, लेकिन इसी दौरान उसने कैमरे को ऑन कर दिया जिससे उसकी वीडियो क्लिप भी बननी शुरू हो गई।

Dylan नाम के एक यूजर ने  22 सितंबर को शेयर किए इस वीडियो के बारे में बताया कि, ‘पिछले हफ्ते जब मैं शिकार पर गया तो मुझे एक गो प्रो कैमरा मिला जो शायद बर्फ में गाड़ी चलाने के दौरान गिरा था। घर आकर मैंने उसे चार्ज किया तो इस रोचक वीडियो को देखा।

 लगभग चार महीने बर्फ में पड़े रहने के बाद एक बड़े काले भालू को ये मिला। उससे भी बड़ी बात ये कि इस भालू ने इसे ऑन किया और वीडियो भी बनाई। वाकई ये शानदार है।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरसोशल मीडियाकैमरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल