'तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे', CAA और  NRC पर वरुण ग्रोवर का वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Published: December 24, 2019 09:41 AM2019-12-24T09:41:53+5:302019-12-24T09:41:53+5:30

नागरिकता संशोधित कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर पिछले हफ्ते से देश के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए।

arun Grover’s anti-NRC poem wins support online says Hum Kaagaz Nahi Dikhayenge | 'तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे', CAA और  NRC पर वरुण ग्रोवर का वायरल हुआ वीडियो

'तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे', CAA और  NRC पर वरुण ग्रोवर का वायरल हुआ वीडियो

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) के खिलाफ देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच कॉमेडियन और गीतकार वरुण ग्रोवर का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद वरुण ग्रोवर ने पोस्ट किया है। वीडियो में वरुण CAA और  NRC के खिलाफ के कविता से अपना विरोध दिखा रहे हैं। क कविता का शीर्षक है - ''हम कागज नहीं दिखाएंगे।''

ट्विटर पर एक कविता वाले का वीडियो शेयर कर वरुण ग्रोवर ने लिखा - "हम कागज नहीं दिखाएँगे।" हर प्रदर्शनकारी और भारत-प्रेमी की भावना से प्रेरित। राहत इंदौरी साब और बंगला के नारे लगाने के साथ।

वरुण ग्रोवर द्वारा बोली हुई पूरी कविता

''तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे। 

तुम आंसू गैस उछालोगे, तुम जहर की चाय उबालोगे

हम प्यार की शक्कर घोल के उसको, गट गट गट पी जाएंगे

हम कागज नहीं दिखाएंगे

इसके आगे वह कहते हैं-

ये देश ही अपना हासिल है, जहां राम प्रसाद भी बिस्मिल है

मिट्टी को कैसे बांटोगे, सबका ही खून तो शामिल है

तुम पुलिस से लठ्ठ पड़ा दोगे, तुम मेट्रो बंद करा दोगे

हम पैदल पैदल आएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

वीडियो में इसके आगे वरुण ने कहा है-

हम मंजी यहीं बिछाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

हम संविधान को बचाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

हम जन गण मन भी गाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

तुम जात पात से बांटोगे, हम भात मांगते जाएंगे

हम कागज नहीं दिखाएंगे''

Web Title: arun Grover’s anti-NRC poem wins support online says Hum Kaagaz Nahi Dikhayenge

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे