मगरमच्छ को निगलते एनाकोंडा से लोगों ने ऐसे बचाई जान, देखें वायरल वीडियो
By प्रिया कुमारी | Published: August 23, 2020 08:09 AM2020-08-23T08:09:17+5:302020-08-23T08:09:17+5:30
इंटरनेट पर एक एनाकोंडा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एनाकोंड़ा ने एक मगरमच्छ को पकड़ रखा है।
सोशल मीडिया पर एक एनाकोंडा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एनाकोंड़ा ने एक मगरमच्छ को पकड़ रखा है। वहां आस-पास मौजूद लोग एनाकोंडा से मगरमच्छ को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सांप ने इतने जोर से मगरमच्छ को पकड़ा है कि अलग होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप को अलग करने के लिए उसे रस्सी से बांधा गया है। लेकिन फिर सांप मगरमच्छ को छोड़ नहीं रहा है।
Ê CAROÇO! 😳
— Manaus POP A 911🏳️🌈 (@manaus_pop) August 17, 2020
Uma sucuri foi flagrada tentando engolir um jacaré na área de um condomínio na Ponta Negra. 🐍🐊 pic.twitter.com/d3JlCQm3Ey
इस वीडियो को मानुस पॉप नाम के ट्विटर हैडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एक एनाकोंडा सांप को पोंट नेग्रा इलाके में मगरमच्छ को निगलते हुए देखा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं सांप मगरमच्छ को मजबूती से जगड़े हुए हैं। जबकि लोग एनाकोंडा को रस्सी से बांध कर खींचते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में ये नहीं दिखाया गया है कि दोनों को अलग कर दिया गया है।
वहां के स्थानिय लोगों ने सांप को मगरमच्छ से अलग कर बचा लिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा कि इन लोगों ने सांप को उसका खाना छीनकर नेचर के फूड चेन को तोड़ने का काम किया है।