ओडिशा में गर्मी का सितम जारी, महिला ने कार के बोनट पर बनाई रोटी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: April 27, 2022 07:49 PM2022-04-27T19:49:35+5:302022-04-27T19:52:19+5:30

ओडिशा में एक महिला ने कार के बोनट पर रोटी बनाकर दिखाई। इस महिला का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को कार के बोनट पर रोटी सकते हुए देखा जा सकता है।

A Woman Actually Made a Chapati On The Car Bonnet Due To Hot Weather In Odisha | ओडिशा में गर्मी का सितम जारी, महिला ने कार के बोनट पर बनाई रोटी, देखें वीडियो

ओडिशा में गर्मी का सितम जारी, महिला ने कार के बोनट पर बनाई रोटी, देखें वीडियो

Highlightsइस वीडियो को मणिपुर की जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने भी शेयर किया है।ओडिशा में भीषण लू की स्थिति देखने के बाद राज्य में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

भुवनेश्वर: देश में गर्मी का सितम जारी है। इसी क्रम में देश में कई हिस्से ऐसे हैं, जहां तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओडिशा में भी इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। ऐसे में यहां स्थिति ऐसी है कि कोई दिन स्टोव या गैस के ही खाना पका सकता है। इसी बात को सही सिद्ध करने के लिए ओडिशा में एक महिला ने कार के बोनट पर रोटी बनाकर दिखाई।

इस महिला का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को कार के बोनट पर रोटी सकते हुए देखा जा सकता है। इसे ट्विटर यूजर नीलामाधब पांडा (Nilamadhab Panda) ने साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरे शहर सोनपुर का दृश्य। यहां इतना गर्म है कि कोई भी कार के बोनट पर रोटी बना सकता है। वहीं, मणिपुर की जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, "बधाई हो भारत! अंत में हम कार के बोनट पर रोटी बना सकते हैं।"

बताते चलें कि ओडिशा में भीषण लू की स्थिति देखने के बाद राज्य में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच दिनों तक ओडिशा में लोगों के लिए मौजूदा चरम मौसम की स्थिति से कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिमी-पश्चिमी शुष्क हवा और उच्च सौर सूर्यातप के कारण अगले तीन दिनों के दौरान आंतरिक ओडिशा में कई स्थानों पर तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Web Title: A Woman Actually Made a Chapati On The Car Bonnet Due To Hot Weather In Odisha

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे