लाइव न्यूज़ :

96th Oscar 2024: जॉन सीना मंच पर पहुंच गए न्यूड, सामने बैठे स्टार्स हुए हैरान, जानें आखिर ऐसा क्यों किया..

By आकाश चौरसिया | Updated: March 11, 2024 12:04 IST

96th Oscar Awards 2024: ऑस्कर 2024 में सबको चकित करने वाले दृश्य देखने को मिला, जहां जॉन सीना मंच पर बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड को देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, इस दौरान वो बिल्कुल न्यूड थे, इसलिए उनका सामने आया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्कर 2024 में सबको चकित करने वाले दृश्य देखने को मिलाजॉन सीना मंच पर इस दौरान बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड को देने के लिए पहुंचे थेएंकर जिमी किमेल ने जॉन सीना को बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड के प्रस्तुतकर्ता के रूप में पेश किया

96th Oscar Awards 2024: ऑस्कर 2024 में सबको चकित करने वाले दृश्य देखने को मिला, जब जॉन सीना मंच पर बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड को देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, इस दौरान वो बिल्कुल न्यूड थे, इसलिए सामने आया उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एंकर जिमी किमेल ने जॉन सीना को बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड के प्रस्तुतकर्ता के रूप में पेश किया और संकेत दिया कि वह मंच पर नग्न दिखाई देंगे।

इसलिए मंच के सामने बैठे लोग पहले से सचेत हो गए, लेकिन मंच पर सामने आने से पहले जॉन सीना काफी झिझकते दिखे। ऑस्कर 2024 के मेजबान किमेल ने उन्हें समझाने की कोशिश की और अंतत: उन्हें पुरस्कार देने के लिए मना लिया और मंच पर जॉन सीना पधार गए।

दरअसल हुआ यूं कि होस्ट जिमी किमेल ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन कैटेगरी में अवॉर्ड्स बांटने की घोषणा कर दी। इसके लिए जॉन सीना को स्टेज पर बुलाया गया। वो पहले स्टेज के पीछे से झांके। इसके बाद बिना कपड़ों के स्टेज पर जा पहुंचे। उनके हाथ में विनर के नाम वाला लिफाफा था, जिससे उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट को ढंक रखा था। स्टेज पर पहुंचते ही जॉन ने कहा, ''कॉस्ट्यूम्स बहुत जरूरी हैं, शायद सबसे ज्यादा जरूरी।''

फिर मंच में अवॉर्ड की घोषणा करने से पहले जॉन सीना को एक खास तरह की कॉस्ट्यूम पहनाई गई, जिसके बाद उन्होंने बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड की घोषणा कर दी। यहां एक बात बता दें कि मंच पर पहले तो मंच के पीछे लाइटिंग देख रहे लोगों से लाइट ऑफ करने के लिए कहा गया। इसके बाद एक बड़े पर्दे जॉन सीना को पहनाया गया। फिर कंफर्ट महसूस करते हुए जॉन सीना ने पुरस्कार की घोषणा कर दी।  

दरअसल, अपने इस कृत्य से जॉन सीना 1974 में हुई एक घटना को ट्रिब्यूट दे रहे थे। 1974 की ऑस्कर सेरेमनी में एक ऐसा ही फनी मोमेंट हुआ था। जब स्टेज पर एक बिना कपड़ों के एक व्यक्ति दौड़कर मंच से गुजरा था। जब होस्ट डेविड नेविन ब्रिटिश अमेरिकन एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर का जिक्र कर रहे थे, तभी उनके पीछे से बिना कपड़े पहने एक शख्स दौड़ने लगा था। 1974 में हुई इस घटना को 2024 में 50 साल पूरे हो गए, इसलिए उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए जॉन सीना ने ऐसा किया।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डजॉन सीनाHollywoodहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो