नशे में धुत युवक ने किया बकरी से रेप, उसके बाद जो हुआ वो दहला देगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 16, 2019 06:40 PM2019-01-16T18:40:34+5:302019-01-16T18:40:34+5:30

...जब बकरी के गायब होने की खबर महजनी देवी को लगी, तो उन्होंने तलाश शुरू की। घर के पीछे देखा, तो बकरी को मृत पाया। महिला को शक हुआ और उसने परसा बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

27-year-old man in Bihar has been arrested after a woman accused him of raping her goat | नशे में धुत युवक ने किया बकरी से रेप, उसके बाद जो हुआ वो दहला देगा

नशे में धुत युवक ने किया बकरी से रेप, उसके बाद जो हुआ वो दहला देगा

बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया। यहां एक दरिंदे ने 3 महीने की प्रेगनेंट बकरी से रेप किया, जिसके बाद बकरी की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस शख्स का नाम सिमराज (27 वर्ष) बताया जा रहा है, जो दिहाड़ी मजदूरी करता है। मंगलवार (15 जनवरी) शाम ये शख्स परसा बाजार इलाके में मौजूद था। उस वक्त वह नशे में धुत था। आरोपी ने पड़ोसी के घर से एक बकरी उठा ली और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

जब बकरी के गायब होने की खबर महजनी देवी को लगी, तो उन्होंने तलाश शुरू की। घर के पीछे देखा, तो बकरी को मृत पाया। महिला को शक हुआ और उसने परसा बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मृत बकरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज भेज दिया गया। साथ ही आरोपी की भी मेडिकल जांच कराई गई। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय निवासियों को काफी हैरान कर रखा है।

Web Title: 27-year-old man in Bihar has been arrested after a woman accused him of raping her goat

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे