लाइव न्यूज़ :

चलती एसयूवी के बोनट पर बैठी थी 23 वर्षीय दुल्हन, मोटरसाइकिल पर सवार शख्स ने वीडियो बनाया, मामला दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 13, 2021 22:03 IST

विवाह समारोह स्थल जाने के दौरान एक चलती एसयूवी के बोनट पर बैठी थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन पुणे-सासवड रोड पर यहां दिवे घाट जा रहा था।मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था।महाराष्ट्र कोविड विनियमन अधिनियम आदि के तहत दर्ज किया है।

पुणेः पुलिस ने 23 वर्षीय एक दुल्हन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मोटर वाहन कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है।

उक्त महिला अपने विवाह समारोह स्थल जाने के दौरान एक चलती एसयूवी के बोनट पर बैठी थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह जानकारी महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने मंगलवार को दी। लोनी कालभोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सासवड जा रहा था, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जबकि वीडियो सुबह उस समय बनाया गया था जब वाहन पुणे-सासवड रोड पर यहां दिवे घाट जा रहा था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला चलते वाहन के बोनट पर बैठी थी, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था। हमने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों और आईपीसी की धाराओं के तहत महिला, वीडियोग्राफर और चालक सहित वाहन में सवार अन्य लोगों के खिलाफ मामला आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड विनियमन अधिनियम आदि के तहत दर्ज किया है। उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना था।’’

टॅग्स :मुंबई पुलिसमहाराष्ट्रपुणे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो