लाइव न्यूज़ :

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की वापसी, सर्जरी और मौत की खबरों के बीच 21 दिन रहे 'गायब'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2020 13:58 IST

Open in App
 रहस्यमयी तरीके गायब उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीड किंम जोंग उन फिर से दिखाई पड़े. गंभीर रुप से बीमार और यहां तक की मौत की खबरों के 21 दिन बाद किम जोंग उन प्योंगयांग के पास एक फर्टिलाइज़र कारखाने का उद्घाटन करते हुए सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए. उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर के इस अपीयरेंस से  उन अटकलों पर विराम लग गया है. उत्तर कोरिया की ऑफिशियल न्यूज एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक  किम अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुनचोन में शुक्रवार को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए. ये कारखान राजधानी प्योंगयांग से 50 किलोमीटर दूर हैं. इस कार्यक्रम में किम जोंग उन के साथ उनकी बहन किम यो जोंग भी शामिल हुई. उत्तर कोरिया मामलों के जानकारों का कहना है कि किम के बाद उनकी बहन देश की बागडोर संभालेंगी. उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार ‘रोडोंग सिनमुन’ ने किम की कई तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिनमें वह काले कपड़े पहने मुस्कराते नजर आते हैं. इन तस्वीरों में उन लाल रंग का रिबन काट रहे हैं. इस कार्यक्रम में एक बड़े कैंपस में हजारों कामगार लाइन में खड़े होकर हवा में गुब्बारे छोड़ते दिखाई देते हैं . इन लोगों में काफी लोगों मास्क लगाया है.  तस्वीरों से ऐसे कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं कि किम स्वस्थ नहीं हैं. बताया जा रहा है कि 2014 की सर्जरी के बाद उन ने सहारे के लिए छड़ी का इस्तेमाल किया था लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं है.  हालांकि एक तस्वीर में उन के पीछे  इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट दिखी . ऐसी ही गाड़ी उन ने 2014 में इस्तेमाल किया था. किम जोंग उन 11 अप्रैल को पार्टी की पोलित ब्यूरो की मीटिंग के वक्त सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं. किम जोंग उन की सेहत को तब से ही अटकलें लगाई जा रही थीं जब वह अपने दिवंगत दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक राष्ट्रपति किम इल सुंग की 15 अप्रैल को 108 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे.  
टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियाडोनाल्ड ट्रम्पदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वईरान के खिलाफ युद्ध में दोस्तों ने दिया धोखा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं