लाइव न्यूज़ :

26/11 Mumbai Attack के मास्टर माइंड Zakiur Rehman Lakhvi 1.5 लाख रुपये देगा पाकिस्तान

By गुणातीत ओझा | Updated: December 12, 2020 08:11 IST

Open in App
मुंबई अटैक के दोषी को 1.5 लाख हर महीने देगा पाकिस्तानपाकिस्तान सरकार (Pak Govt) 26/11 मुंबई अटैक (26/11 Mumbai Attack)  के मास्टर माइंड और लश्कर-ए-तैयबा (lashkar-e-taiba) के कमांडर जकीउर रहमान लखवी (Zakiur Rehman Lakhvi) को हर महीने डेढ़ लाख रुपये देगी। इमरान खान (Imran Khan) सरकार के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति ने मंजूरी दे दी है। 2008 में मुंबई (Mumbai) में हुए आतंकी हमले (Terror Attack) में लखवी का हाथ सामने आने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसे प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में डाला था। रिपोर्ट के अनुसार, लखवी को हर महीने खाने के लिए 50 हजार रुपये, दवा के लिए 45 हजार, खर्च के लिए 20 हजार, वकील की फीस के लिए 20 हजार और यात्रा के लिए 15 हजर रुपये दिए जाएंगे। लखवी को पैसे देने के लिए इमरान खान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपील की थी।जकीउर रहमान लखवी का अंतरराष्ट्रीय आतंकी और जमात उल दावा का चीफ हाफिज सईद से करीबी संबंध हैं। माना जाता है कि संगठन में भी उसकी हैसियत नंबर दो की है। मुंबई हमले को लेकर पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब, डेविड हेडली और अबू जुंदाल ने भी अपनी पूछताछ में जकीउर रहमान लखवी का नाम लिया था। खुफिया एजेंसियों ने भी बताया था कि यह आतंकी हमले के दौरान आतंकियों के साथ संपर्क में था।मुंबई आतंकी हमले के आरोप में जेल में कैद जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान सरकार ने अप्रैल 2015 मे रिहा कर दिया था। तब पाकिस्तान ने दलील दी थी कि लखवी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि रावलपिंडी के अडियाला जेल से रिहा होने के बाद लखवी काफी समय तक अंडरग्राउंड हो गया था। लेकिन, उसने अपने आतंकी संगठन का नेतृत्व करना जारी रखा।लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जकीउर रहमान लखवी पहली बार 1999 में चर्चा में आया था। भारत के खिलाफ हुए मुर्दिके सम्मेलन में लखवी ने तब खूब जहर उगला था। बाद में कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने के बाद लखवी का कद बढ़ता चला गया। कहा जाता है कि 2006 में मुंबई की लोकल ट्रेन्स में हुए विस्फोट के पीछे भी उसी का हाथ था।
टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेपाकिस्तानइमरान खानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!