googleNewsNext

Guru Purnima 2020: गुरु पूर्णिमा 2020 शुभ मुहुर्त, पूजा विधि और महत्व | Chandra Grahan 2020

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: July 4, 2020 12:33 PM2020-07-04T12:33:16+5:302020-07-04T12:33:16+5:30

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का विशेष महत्व है। हिंदुओं अनादि काल से गुरुओं को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। इतना ही नहीं गुरु को भगवान से पहले नमन किया जाता है। गुरु ही हमें अज्ञानता के अंधेरे से सही मार्ग की ओर ले जाते हैं। यही कारण है कि देशभर में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2020) पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। इस साल कोरोना महामारी की वजह से लोग अपने घरों में रहकर ही गुरु पूर्णिमा मनाएंगे। मान्यता है कि इस दिन आदिगुरु, महाभारत के रचयिता और चार वेदों के व्याख्याता महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास अर्थात महर्षि वेद व्यास ने जन्म लिया था।

टॅग्स :गुरु पूर्णिमाचन्द्रग्रहणGuru PurnimaLunar eclipse