TDP-BJP में रारः देखिए इस मामले पर दिनभर की अपडेट्स
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 8, 2018 03:46 PM2018-03-08T15:46:42+5:302018-03-08T15:46:42+5:30
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने...
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार शाम केंद्र सरकार से अलग होने का फैसला किया है। गुरुवार को चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में अपने फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि 29 बार दिल्ली की दौड़ लगाी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निराशा ही हाथ लगी। नायडू ने इस दौरान अपनी सरकार का हिस्सा रहे बीजेपी के मंत्रियों की तारीफ भी की।