अशोक गहलोत के कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल, वीडियो में देखें, 17 कौन से नए चेहरे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2018 19:45 IST2018-12-24T19:45:17+5:302018-12-24T19:45:17+5:30
राजस्थान में नयी सरकार में कई जाने पहचाने व दिग्गज चेहरों को जगह नहीं मिल पायी है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार अब इन्हें संवैधानिक पदों पर बैठा सकती है।
कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के पहले मंत्रिमंडल के 23 मंत्रियों को सोमवार को यहां शपथ दिलायी गयी। इनमें 13 कैबिनेट व 10 राज्यमंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के साथ शपथ लेने वाले पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।
17 नये चेहरों के साथ किए गए इस मंत्रिमंडल विस्तार में कई दिग्गज चेहरों को जगह नहीं दी गयी है। इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, हेमाराम चौधरी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, परसराम मोरदिया, राजेंद्र पारीक, अशोक बैरवा, महेश जोशी, डा जितेंद सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, बृजेंद्र ओला व राज कुमार शर्मा प्रमुख हैं।