मध्य प्रदेश में आएगी कांग्रेस? जानें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ज़ुबानी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 11, 2018 12:48 PM2018-12-11T12:48:02+5:302018-12-11T12:48:02+5:30
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए मतगणना मंगलवार (11 दिसंबर) को की जा रही है। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटों के लिए मतगणना की जा रही है। बीते 28 नवंबर को प्रदेश में मतदान में कुल 75 फीसदी मतदान हुए थे। आज 2932 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा। यहां टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। प्रदेश में निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। वह बीजेपी नेता लगातार तीन विधानसभाओं से प्रदेश के मुखिया हैं। वे प्रदेश में करीब 13 सालों से नेतृत्व कर रहे हैं।