googleNewsNext

इंटरनेशनल स्कीइंग कप में मिला पहला कांस्य पदक, आंचल ठाकुर ने देश को दिलाया सम्मान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 11, 2018 06:17 PM2018-01-11T18:17:43+5:302018-01-11T18:20:41+5:30

हिमाचल प्रदेश की 21 साल की आंचल ठाकुर ने देश का मान बढ़ाया है, उन्होंने वो कर दिख...

हिमाचल प्रदेश की 21 साल की आंचल ठाकुर ने देश का मान बढ़ाया है, उन्होंने वो कर दिखाया है, जो आज तक भारत की ओर से नहीं किया गया।आंचल ने देश को इंटरनेशनल स्कींइग कप में पहला कांस्य पदक दिलाया है। तुर्की में  हुए अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग कप में आंचल ठाकुर ने पदक जीता। आंचल ठाकुर को स्की में तीसरा स्थान मिला है।

इसके साथ ही ये भी बता दें कि आंचल ने ना सिर्फ पहला पदक जीता है, बल्कि विंटर ओलम्पिक के लिए भी रास्ता बना लिया है। 9 फरवरी, 2018 से दक्षिण कोरिया में होने वाले विंटर ओलम्पिक के लिए भी उनके क्वॉलिफाई होने की संभावना बढ़ गई है आंचल कई महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद सफल हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शुरुआत अच्छी रही, जिसके कारण वो लीड लेने में कामयाब रहीं। और उनको तीसरा स्थान मिला। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत में विंटर स्पोर्ट्स को लेकर कोई भी योजनाएं और इंस्फास्ट्रक्टचर नहीं है।

टॅग्स :आंचल ठाकुरAanchal Thakur