googleNewsNext

Maharashtra Lonar Lake: रहस्‍यमयी ढंग से लोनार झील का पानी हुआ लाल, स्कंद पुराण में है इसका जिक्र

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: June 12, 2020 08:25 PM2020-06-12T20:25:28+5:302020-06-12T20:25:28+5:30

महाराष्ट्र की मशहूर लोनार झील के पानी का रंग का लाल होने से पूरी दुनिया हैरान है। विशेषज्ञों का मानना है कि झील के पानी में मौजूद लवणता और शैवाल की वजह से इसने अपना रंग बदला है। यह झील पहले भी अपने रंग बदलती रही है लेकिन इतना साफ लाल रंग पहली बार देखने को मिला है। माना जाता है कि इस झील का निर्माण किसी बड़े उल्कापिंड के गिरने से करीब 50 हजार साल पहले हुआ था। इसी लिए पूरी दुनिया का वैज्ञानिकों के लिए यह झील रोचक लगती है। पर्यटक भी इस झील को देखने आते हैं। जब से इस झील का रंग बदला है स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंच रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रMaharashtra